50 वर्ष की हुई प्रीति जिंटा : कल हो ना हो, कोई मिल गया जैसी सुपरहिट फिल्मों के लोग आज भी हैं दिवाने

31 जनवरी 1975 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में जन्मीं

50 वर्ष की हुई प्रीति जिंटा : कल हो ना हो, कोई मिल गया जैसी सुपरहिट फिल्मों के लोग आज भी हैं दिवाने

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री प्रीति जिंटा आज 50 वर्ष की हो गयी।

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री प्रीति जिंटा आज 50 वर्ष की हो गयी। 31 जनवरी 1975 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में जन्मीं प्रीति जिंटा के पिता दुर्गानंद जिंटा भारतीय थलसेना में एक अफसर थे और माँ नीलप्रभा एक गृहणी हैं। जब वह महज 13 वर्ष की थी, तब उनके पिता की मृत्यु एक कार दुर्घटना में हो गयी थी। प्रीति जिंटा की स्कूलिंग शिमला के कॉन्वेंट ऑफ जीसस और मैरी स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने सेंट बेड़े कॉलेज शिमला से आगे की पढ़ाई की। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन इंग्लिश ऑनर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन क्रिमिनल साइकोलाजी से की। प्रीति जिंटा ने अपने करियर के शुरूआती दौर में विज्ञापन फिल्मों में काम किया।

प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1998 में प्रदर्शित मणिरत्नम की फिल्म ‘दिल से’ की। इस फिल्म के लिए प्रीति जिंटा को फिल्मफेयर की ओर से सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। वर्ष 1998 में प्रीति जिंटा की एक और फिल्म सोल्जर प्रदर्शित हुई। इस फिल्म में प्रीति जिंटा के अपोजिट बॉबी देओल थे। संस्पेंस थ्रिलर पर आधारित इस फिल्म में प्रीति जिंटा और बॉबी देओल की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। सोल्जर टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई।

वर्ष 2000 में प्रदर्शित फिल्म ‘क्या कहना’ प्रीति जिंटा के करियर के लिए अहम फिल्म साबित हुई। इस फिल्म के पहले लोगों की धारणा थी कि प्रीति जिंटा केवल चुलबुले किरदार निभा सकती है, लेकिन इस फिल्म में प्रीति जिंटा ने संजीदा अभिनय कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस फिल्म के लिए प्रीति जिंटा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रुप में फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामांकित की गई। वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म ‘दिल चाहता है’ प्रीति जिंटा के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है। इस फिल्म से फरहान अख्तर ने बॉलीवुड में बतौर निर्देशक अपनी शुरू आत की थी। तीन दोस्तों पर आधारित इस फिल्म में प्रीति जिंटा के अपोजिट आमिर खान थे। इस फिल्म में प्रीति जिंटा और आमिर खान की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया।

वर्ष 2003 प्रीति जिंटा के करियर के लिए खास साल साबित हुआ। इस साल उनकी ‘कल हो ना हो’ और ‘कोई मिल गया’ जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुई। ‘कल हो ना हो’ के लिए प्रीति जिंटा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रुप में फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गई, वहीं ‘कोई मिल गया’ के लिए वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रुप में फिल्मफेयर पुरस्कार से नामांकित की गई। वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म ‘वीर जारा’ प्रीति जिंटा के करियर की उल्लेखनीय फिल्मों में शुमार की जाती है। यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रीति जिंटा और शाहरूख खान की जोड़ी एक बार फिर से पसंद की गई। वर्ष 2005 में प्रदर्शित और लिव इन रिलेशनशिप पर आधारित फिल्म ‘सलाम नमस्ते’ के जरिये प्रीति जिंटा ने एक बार फिर से अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को दीवाना बना दिया।

Read More यशराज फिल्म्स ने ‘अल्फा’ की रिलीज डेट का किया ऐलान : आलिया भट्ट के दमदार एक्शन अवतार वाला टीजर पोस्टर जारी, जानें रिलीज डेट 

वर्ष 2006 में प्रदर्शित फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ प्रीति जिंटा के करियर की अंतिम सुपरहिट फिल्म साबित हुई। वर्ष 2009 में प्रदर्शित फिल्म ‘मै और मिसेज खन्ना’ में प्रीति जिंटा ने कैमियो किया। इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया। वर्ष 2013 में प्रदर्शित अपनी निर्मित फिल्म ‘इश्क इन पेरिस’ के जरिये प्रीति जिंटा ने कमबैक किया, लेकिन यह फिल्म सफल नहीं रही। प्रीति जिंटा ने वर्ष 2016 में अमेरिकन जीन गुडइनफ से शादी कर ली। शादी के बाद प्रीति जिंटा ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था। वर्तमान में प्रीति आईपीएल की टीम पंजाब किंग्स की सह मालकिन भी हैं। 

Read More आमिर खान प्रोडक्शंस ने रिलीज किया ‘एक दिन’ का ट्रेलर : इमोशनल लव स्टोरी की दिखी झलक, जानें रिलीज डेट 

 

Read More कृतिका कामरा और गौरव कपूर का मजेदार और अलग अंदाज वाला वेडिंग इनवाइट आया सामने, मेहमानों के लिए ‘द पार्टी, आफ्टर’ का खास इंतजाम

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना