गोविंद डोटासरा का अभिभाषण के माध्यम से सरकार पर झूठ बुलवाने का आरोप : राज्यपाल से झूठी बातें कहलवाई, किरोड़ी ने खोली इनकी पोल

बिजली, पानी, नौकरी, पट्टे वितरण जैसे मुद्दों पर केवल झूठ बोला गया

गोविंद डोटासरा का अभिभाषण के माध्यम से सरकार पर झूठ बुलवाने का आरोप : राज्यपाल से झूठी बातें कहलवाई, किरोड़ी ने खोली इनकी पोल

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के विधानसभा में अभिभाषण पर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने हमला बोलते हुए अभिभाषण के माध्यम से सरकार पर झूठ बुलवाने का आरोप लगाया।

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के विधानसभा में अभिभाषण पर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने हमला बोलते हुए अभिभाषण के माध्यम से सरकार पर झूठ बुलवाने का आरोप लगाया। विधानसभा में मीडिया से बात करते हुए डोटासरा ने कहा कि राज्यपाल से सरकार ने झूठी बातें कहलवाई। बिजली, पानी, नौकरी, पट्टे वितरण जैसे मुद्दों पर केवल झूठ बोला गया। 

केबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने इनके एक साल के कार्यकाल की पोल खोल कर रख दी है। शिक्षा मंत्री नैतिक शिक्षा की बात कर रहे हैं, उनके मुंह से नैतिक शिक्षा जैसे शब्द अच्छे नहीं लगते। ये पट्टे वितरण की बात कर रहे हैं। ये पट्टे बड़ी राशि देने के बाद मिल रहे हैं। लोग याद कर रहे हैं कि कांग्रेस के राज में उनको 500 रूपए में पट्टे मिल रहे थे। इनके सड़कों के आंकड़े बड़े हास्यास्पद हैं।

ये पहले सड़क मंत्री और सीएम की अंदरूनी लड़ाई तो सुलझा लें। सरकार ने निर्लजता से राज्यपाल से यह पढ़वा लिया कि राजस्थान में कानून व्यवस्था बहुत अच्छी है। राज्यपाल अभिभाषण में हुई बहस पर डोटासरा ने कहा कि राज्यपाल का अभिभाषण जब भाषण बनने लगा, तो हमने टोका। मैंने तो यह भी कहा कि राज्यपाल जिलों की बैठक लेकर मंत्रियों की बैठकें भी ले लें।

 

Read More ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत कार से 177 किलो 300 ग्राम डोडा चूरा बरामद; दो अन्तरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार,पूछताछ जारी 

Read More जर्जर इमारतों का होगा सर्वे, बिना अनुमति के निर्माण कराने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Read More प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना: लाभार्थियों के लिए दो दिवसीय राज्य-स्तरीय प्रदर्शनी सह व्यापार मेले का उद्घाटन

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर कांग्रेस हमलावर : पायलट ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- यह डील देश के किसान और व्यापारी वर्ग के भी समझ से बाहर अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर कांग्रेस हमलावर : पायलट ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- यह डील देश के किसान और व्यापारी वर्ग के भी समझ से बाहर
सचिन पायलट ने पीसीसी में भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे अमेरिकी दबाव में हुआ...
एयरपोर्ट पर आवारा कुत्तों का आतंक : हमले में महिला यात्री बुरी तरह घायल, मौके पर अफरा-तफरी
किसानों के लिए बनें हर तरह की सस्ती मशीनें : चलाने में हो आसान, शिवराज ने कहा- इससे समय और श्रम की होगी बचत
टीम इंडिया की जीत के लिए प्रयागराज में रुद्राभिषेक, श्रीलंका में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला
भिस्ती समाज के होंगे चुनाव, बैठक में युवाओं ने लिया हिस्सा
दोस्त ने 300 रुपए के लिए की दोस्त की हत्या, साथ बैठकर पी थी शराब
बाप पार्टी के पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल, कार्यकर्ताओं ने पीसीसी में ग्रहण की सदयस्ता