अवैध ब्लड सप्लाई का मामला : 255 यूनिट ब्लड के साथ आरोपी गिरफ्तार, कार बरामद

शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया

अवैध ब्लड सप्लाई का मामला : 255 यूनिट ब्लड के साथ आरोपी गिरफ्तार, कार बरामद

स्थानीय थाना पुलिस ने 255 यूनिट अवैध ब्लड सप्लाई करने के मामले में पांचवे आरोपी को गिरफ्तार किया है

जोबनेर। स्थानीय थाना पुलिस ने 255 यूनिट अवैध ब्लड सप्लाई करने के मामले में पांचवे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 27 जनवरी को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के कब्जे से क्रेटा गाड़ी में कुल 255 यूनिट मानव ब्लड असुरक्षित तरीके से बिना कोल्ड चौन मेन्टेन के परिवहन करने पर पकड़कर औषधी नियंत्रण विभाग राजस्थान जयपुर की टीम को सूचित किया था। 29 जनवरी को प्रकरण में वांछित आरोपी देवेन्द्र कुमार शर्मा निवासी बोली जिला सवाईमाधोपुर को गिरफ्तार किया था। प्रकरण में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया था। 

टीम ने गुरुवार को पांचवे आरोपी को डिटेन कर पूछताछ की तो बताया कि मकराना जिला डीडवाना-कुचामन में स्थित महा गायत्री संस्थान ब्लड बैंक से आरोपियों द्वारा उक्त ब्लड लाया था जिस ब्लड बैंक का वे अध्यक्ष हैं। प्रकरण में बाद प्रमाणित जुर्म के आरोपी महावीर पुत्र भंवरलाल शर्मा निवासी बोरावड़ मकराना जिला डीडवाना-कुचामन को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग
मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेताओं और विधायकों के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे...
Weather Update : प्रदेश में फिर बारिश के आसार, धीरे-धीरे कम होगा सर्दी का असर  
इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव
मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी