सोनी सब के शो ‘वागले की दुनिया’ में एंट्री करेंगे सुधांशु पांडे, नए किरदार से आएगा एक धमाकेदार टि्वस्ट

शो हर सोमवार से शनिवार रात 9 बजे, केवल सोनी सब पर प्रसारित होता है

सोनी सब के शो ‘वागले की दुनिया’ में एंट्री करेंगे सुधांशु पांडे, नए किरदार से आएगा एक धमाकेदार टि्वस्ट
अभिनेता सुधांशु पांडे सोनी सब के शो ‘वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से’ में एंट्री करने जा रहे हैं।

मुंबई। अभिनेता सुधांशु पांडे सोनी सब के शो ‘वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से’ में एंट्री करने जा रहे हैं। सोनी सब का शो ‘वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से’ लगातार दर्शकों को भावनात्मक और जीवन से जुड़ी कहानियां पेश करता नजर आ रहा है, जो हर पीढ़ी को जोड़ती हैं। अब यह शो प्रसिद्ध अभिनेता सुधांशु पांडे का स्वागत करने के लिए तैयार है, जो रॉकी नामक एक करिश्माई रॉकस्टार की भूमिका में नजर आएंगे। रॉकी वंदना (परिवा प्रणति) के कॉलेज के पुराने दोस्त हैं, जिनकी एंट्री वागले परिवार में हलचल मचा देगी।

इस रोमांचक कहानी में, राजेश (सुमित राघवन) और वंदना के बच्चें उस वक्त निराश हो जाते हैं, जब वे अपने पसंदीदा कोंसर्ट के टिकट पाने में असफल रहते हैं। तभी वंदना एक चौंकाने वाला खुलासा करती हैं कि कोंसर्ट में परफॉर्म करने वाला आर्टिस्ट, रॉकी उनका पुराना कॉलेज फ्रेंड है और वही है, जिसने कभी एक गाने के जरिए उन्हें प्रपोज किया था। यह जानकर राजेश को जलन और जिज्ञासा दोनों होती है। ड्रामा तब और बढ़ जाता है, जब रॉकी वागले परिवार के घर पहुंचते हैं, अपनी रॉकस्टार पर्सनैलिटी, लंबे बाल और करिश्माई अंदाज से पूरे मोहल्ले में धूम मचा देते हैं। वंदना अपने पुराने दोस्त से मिलकर बेहद खुश होती हैं, लेकिन राजेश अपनी असुरक्षा और मिड-लाइफ क्राइसिस के चलते खुद को चुनौती में पाता है और अनपेक्षित प्रतिस्पर्धा से जूझता है।

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए सुधांशु पांडे ने कहा- मुझे गाना और परफॉर्म करना पसंद है और रॉकी जैसे एक एनर्जेटिक, लार्जर-देन-लाइफ किरदार को निभाने का मौका पाकर मैं तुरंत जुड़ गया। रॉकी एक आकर्षक और आत्मविश्वासी व्यक्ति है, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचता है, लेकिन दिल से वह एक सरल इंसान है, जो अपनी पुरानी दोस्ती को महत्व देता है। ‘वागले की दुनिया’ की पूरी टीम ने मेरा बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया, जिससे यह अनुभव और भी खास हो गया। सुमित और परिवार के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा और इस मजेदार सेटअप में स्क्रीन साझा करना मेरे लिए खुशी की बात है। ‘वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से’ हर सोमवार से शनिवार रात 9 बजे, केवल सोनी सब पर प्रसारित होता है।

 

Read More अपारशक्ति खुराना ने इंडस्ट्री में अपने शुरुआती संघर्ष का किया खुलासा, अभिनेता ने कहा- शादी के बाद बदली किस्मत, तब मिलने लगे काम के ऑफर

Read More ‘बेबी डू डाई डू’ का टीजर जारी, रहस्यमयी सुपारी किलर की दुनिया की दिखी पहली झलक

Read More पुलकित सम्राट ने पूरी की नई फिल्म की शूटिंग : एक गाने की शूटिंग बाकी, फैंस में उत्साह

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

लॉजिस्टिक्स सेक्टर में निरंतर सुधार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धात्मकता, लागत में आएगी कमी : साई श्रीधर लॉजिस्टिक्स सेक्टर में निरंतर सुधार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धात्मकता, लागत में आएगी कमी : साई श्रीधर
भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा आयोजित लॉजिस्टिक्स कॉन्क्लेव के पहले संस्करण में देश के प्रमुख उद्योग विशेषज्ञों ने लॉजिस्टिक्स और सप्लाई...
नीट परीक्षा के लिए अब छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय : NTA ने बढ़ाई समय की अवधि, जानें और क्या बदलाव हुए
विकासशील देशों पर वैश्विक संघर्षों का असर अधिक : संरक्षण के लिए संतुलित वैश्विक उपायों की जरूरत, ग्लोबल कन्वर्जेंस फॉर ग्रोथ समिट की बैठक में बोली सीतारमण
रीको ने रचा नया कीर्तिमानः 5 माह में पूरी की भर्ती प्रक्रिया, 39 सहायक स्थल अभियंताओं को दिए नियुक्ति पत्र
हेक्सावेयर को बड़ी राहत, अमेरिकी संघीय अदालत ने नैटसॉफ्ट के पेटेंट दावों को किया खारिज 
स्तन कैंसर के इलाज के वर्षों बाद हृदय में दुर्लभ ट्यूमर, एसएमएस अस्पताल ने सफल जटिल सर्जरी कर बचाई महिला की जान
अमरनाथ यात्रा से पहले हाई लेवल बैठक, अमित शाह करेंगे सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा