अजमेर-पाली-अलवर में बड़ा उलटफेर, भाजपा ने महापौर पद पर कब्जा जमाया

निर्दलीयों के दम पर भाजपा का कब्जा

अजमेर-पाली-अलवर में बड़ा उलटफेर, भाजपा ने महापौर पद पर कब्जा जमाया
राजस्थान के 273 निकायों में महापौर व अध्यक्ष पद के नतीजों ने चौंकाया है। अजमेर, पाली और अलवर में निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से भाजपा ने बाजी पलटते हुए महापौर पद पर कब्जा जमाया। बीकानेर में कांग्रेस के अनिल कल्ला जीते, जबकि उदयपुर में भाजपा के पारस सिंघवी विजयी रहे।

जयपुर। राजस्थान के पांच नगर निगम समेत 273 निकायों में महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। अजमेर, पाली और अलवर में बड़ा उलटफेर देखते ही बनता है। जहां वार्ड चुनाव में कांग्रेस आगे थी या स्थिति त्रिशंकु थी, वहां भाजपा ने निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से महापौर पद हासिल कर लिया।
अजमेर नगर निगम में भाजपा की अनामिका शर्मा 43 वोटों से महापौर चुनी गईं। कांग्रेस की किरण गढ़वाल को 37 वोट मिले। कांग्रेस के 37 पार्षदों के बावजूद निर्दलीयों के झुकाव से भाजपा को जीत मिली। पाली में भी उलटफेर हुआ।

भाजपा की नमिता बुबकिया 33 वोटों से महापौर बनीं, जबकि कांग्रेस के पास अधिक पार्षद थे। अलवर में भाजपा की सुमनलता अग्रवाल ने जीत दर्ज की। उदयपुर में भाजपा के पारस सिंघवी आसानी से महापौर बने, जबकि बीकानेर में कांग्रेस के अनिल कल्ला विजयी रहे। बाड़ेबंदी और क्रॉस वोटिंग के आरोपों के बीच कई निकायों में निर्दलीय पार्षदों ने किंगमेकर की भूमिका निभाई। नतीजों से साफ है कि संख्या बल के बावजूद जोड़-तोड़ ने कई जगह समीकरण बदल दिए। जयपुर, जोधपुर और कोटा के चुनाव 25 सितंबर को होंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-यूके साहित्यिक रिश्तों को नई उड़ान देगा जयपुर बुकमार्क, 14वें संस्करण में ब्रिटिश काउंसिल के साथ पब्लिशिंग फेलोशिप जारी भारत-यूके साहित्यिक रिश्तों को नई उड़ान देगा जयपुर बुकमार्क, 14वें संस्करण में ब्रिटिश काउंसिल के साथ पब्लिशिंग फेलोशिप जारी
साहित्य, प्रकाशन और अनुवाद के क्षेत्र में भारत-यूके रिश्तों को नई धार मिलेगी। जयपुर बुकमार्क के 14वें संस्करण में ब्रिटिश...
एनएच-52 पर गड्ढे भरने का काम शुरू, क्षतिग्रस्त हिस्सों में डाली जा रही सामग्री, वाहन चालकों को मिलेगी राहत
सात साल की बालिकाओं से लेकर 60 साल के 'पट्टेबाज' बहा रहे पसीना,शोभायात्रा के लिए जोरदार तैयारियां
सुधांशु त्रिवेदी का हमला : कांग्रेस पूरी तरह 'मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस' बनी, बोले- अंसारी ने खुद किया उजागर
ट्रैक पर न पहुंच जाए वन्यजीव , दरा में रेलवे लाइन के किनारे बढ़ाई निगरानी
अब भैंसरोडगढ़ सेंचुरी में तैयार होगी टाइगर की फूड चेन
अभेड़ा बॉयोलॉजिकल पार्क में दैनिक नवज्योति ने किया पौधारोपण