प्रदेश के अनेक जिलों मेंं बम हॉरर : पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट कार्यालयों को मिले बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल, दोनों ऑफिसों में हड़कंप

परिसर की घेराबंदी कर चप्पे-चप्पे की गहनता से जांच

प्रदेश के अनेक जिलों मेंं बम हॉरर : पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट कार्यालयों को मिले बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल, दोनों ऑफिसों में हड़कंप

प्रदेश के कई जिलों में पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले। अजमेर के पासपोर्ट ऑफिस के साथ ही पोस्ट ऑफिस को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकीभरा ई-मेल मिलने के बाद दोनों ऑफिसों में हड़कंप। सूचना पर पुलिस, सीआईडी, एटीएस, डॉग स्क्वायड व बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया।

जयपुर/जोधपुर/कोटा/ अजमेर। जैसलमेर/। प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले।  अजमेर के पासपोर्ट ऑफिस के साथ ही पोस्ट ऑफिस को भी बम से उड़ाने की शुक्रवार को धमकी मिली है। धमकीभरा ई-मेल मिलने के बाद दोनों ऑफिसों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस, सीआईडी, एटीएस, डॉग स्क्वायड व बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया। जिन्होंने कर्मचारियों को बाहर निकाल कर दोनों ऑफिस को खाली करवाकर चैक किया। पुलिस जांच में कोई विफोटक सामग्री नहीं मिली है। गांधी भवन चौराहा स्थित पोस्ट ऑफिस (जीपीओ) के सीनियर पोस्टमास्टर के.के. मीना ने बताया कि लगभग दोपहर को 1.09 बजे सावित्री चौराह सीनियर सुपरिटेंडंेट ऑफिस, अजमेर से ई-मेल प्राप्त हुआ था, जो जयपुर स्थित ऑफिस में आया था। जिसमें पासपोर्ट ऑफिस और पोस्ट ऑफिस (मुख्य डाक घर) को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

इस पर मीना ने कर्मचारियों को तुरंत काम बंद कर बाहर आने को कहा। साथ ही मामले की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को भी दी गई। मौके पर सीआईडी ने डॉग स्क्वायड टीम और बम निरोधक दस्ता भी पहुंच गया। जिन्होंने डॉग व मेटल डिटेक्टर से पूरे परिसर को चैक किया। जांच में जब कोई विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई तो सभी ने राहत की सांस ली। फिलहाल पुलिस ई-मेल के संबंध में जांच कर रही है। सरहदी जिले जैसलमेर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। ईमेल में दावा किया, कि परिसर के भीतर 10 जहरीले बम रखे हैं। पुलिस ने पूरे परिसर की घेराबंदी कर चप्पे-चप्पे की गहनता से जांच शुरू की। करीब दो से तीन घंटे तक चले सघन सर्च ऑपरेशन और बारीकी से की गई पड़ताल के बाद पुलिस को कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। 

सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट, तलाशी अभियान में नहीं मिली विस्फोटक सामग्री
बाड़मेर में डाकघर व पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर पहुंचीं। एहतियात के तौर पर पूरे परिसर को खाली करवा सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि, जांच के दौरान किसी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।  कोटपूतली पासपोर्ट को कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी का ई-मेल प्राप्त होते ही जिला विशेष शाखा के प्रभारी कश्मीर सिंह के नेतृत्व में एक्सपर्ट टीम ने मेटल डिटेक्टर के साथ बिल्डिंग की सघन जांच की। टीम ने ऑफि स की फा इलोंए अलमारियोंए डाकघर के पार्सलों और बाहर खड़े वाहनों तक को गहराई से चेक किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जब कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, तब जाकर प्रशासन ने गौरतलब है कि ठीक 17 दिन पहले 10 मार्च को भी जयपुर पासपोर्ट ऑफिस को ऐसा ही मेल मिला था, जिसके बाद कोटपूतली में भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया था।  

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण