सीबीएसई ने जारी किया री-इवैल्यूएशन परिणाम ; ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट, जानें 

87% मामलों का निपटारा

सीबीएसई ने जारी किया री-इवैल्यूएशन परिणाम ; ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट, जानें 
सीबीएसई ने कक्षा 12वीं के पुनर्मूल्यांकन और सत्यापन के परिणाम जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने 87% आवेदनों का निस्तारण कर दिया है। संशोधित अंकतालिकाएं डिजीलॉकर पर अपलोड हो रही हैं। अंकों में बदलाव न होने पर छात्रों को क्षेत्रीय कार्यालयों में उत्तर पुस्तिकाओं के निरीक्षण का मौका मिलेगा। अफवाहों से बचें।

नई दिल्ली। सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए पुनर्मूल्यांकन (री-इवैल्यूएशन) और उत्तर पुस्तिकाओं में त्रुटियों के सत्यापन (वेरिफिकेशन) के परिणाम जारी करने शुरू कर दिए हैं। बोर्ड के अनुसार, इन सेवाओं के लिए आवेदन करने वाले करीब 87 प्रतिशत विद्यार्थियों के मामलों का निस्तारण कर दिया गया है, जबकि शेष आवेदनों की प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी। संशोधित परिणाम और अंकतालिकाएं चरणबद्ध तरीके से डिजीलॉकर पर अपलोड की जा रही हैं।

बोर्ड ने बताया कि जिन छात्रों के अंकों में जांच के दौरान बदलाव पाया गया है, उन्हें नई मार्कशीट उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं, जिन आवेदनों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, उन्हें भी उत्तर पुस्तिकाओं के निरीक्षण का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए क्षेत्रीय कार्यालयों में विशेष व्यवस्था की जाएगी।

इसके साथ ही सीबीएसई ने छात्रों और अभिभावकों से अपील करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचे और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें। बोर्ड ने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराई जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

बाब अल-मंदेब में बढ़ा तनाव, हूती चेतावनी के बाद सऊदी गठबंधन ने वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा बढ़ाई बाब अल-मंदेब में बढ़ा तनाव, हूती चेतावनी के बाद सऊदी गठबंधन ने वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा बढ़ाई
सऊदी नेतृत्व वाले अरब गठबंधन ने हूती विद्रोहियों की नाकेबंदी की चेतावनी के बाद बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों...
सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद: बैंकिंग और आईटी सेक्टर ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप-स्मॉलकैप में रही तेजी
ओबीसी आयोग का 45 फीसदी सर्वे पूरा, 3 दिन में 55 काम पूरा करने की चुनौती
धावास जैन मंदिर में श्रद्धा का महासंगम, श्रद्धालुओं में उत्साह
साइबर ठगों पर सख्त शिकंजा, 'जीरो टाइम लैग' के लक्ष्य के साथ बैंक-पुलिस समन्वय होगा मजबूत
छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
मां योजना की आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी से बड़ी राहत, अब दूसरे राज्यों में भी 25 लाख तक का कैशलेस इलाज