अजमेर के जेएलएन अस्पताल में जर्जर कॉलम हटाया, बड़े हादसे का टला खतरा

चिकित्सालय भवन को मजबूती प्रदान

अजमेर के जेएलएन अस्पताल में जर्जर कॉलम हटाया, बड़े हादसे का टला खतरा

अजमेर संभाग के सबसे बड़े राजकीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय की आपातकालीन भवन के किनारे पर स्थित कॉलम गत मानसून के दौरान जर्जर हो गया था।

अजमेर। अजमेर संभाग के सबसे बड़े राजकीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय की आपातकालीन भवन के किनारे पर स्थित कॉलम गत मानसून के दौरान जर्जर हो गया था , जिसके गिरने की आशंका बनी हुई थी इस बार भी मौसम की बारिश शुरू होने के साथ ही चिकित्सालय प्रशासन इसे लेकर हरकत में आया।

चिकित्सालय अधीक्षक डॉक्टर अरविंद खरे ने बताया कि कॉलम की जर्जर हालत को देखते हुए उसे पूरी तरह से गिरवाया जा रहा है, ताकि वहां नया कलम खड़ा करवाया जा सके इस जर्जर कॉलम की वजह से चिकित्सालय भवन का एक हिस्सा गिरने की पूरी आशंका बनी हुई थी जिसकी वजह से हादसा भी हो सकता था, इसलिए इस कॉलम को सोमवार को क्रेन मशीन की सहायता से तुड़वाया जा रहा है। जल्द ही यहां नया कॉलम तैयार करवा कर चिकित्सालय भवन को मजबूती प्रदान कर दी जाएगी

Post Comment

Comment List

Latest News

समर्थन मूल्य पर सरसों एवं चना खरीद जारी, जोधपुर संभाग में 66 प्रतिशत खरीद पूर्ण समर्थन मूल्य पर सरसों एवं चना खरीद जारी, जोधपुर संभाग में 66 प्रतिशत खरीद पूर्ण
रबी खरीद सीजन 2026-27 के तहत सरसों और चने की समर्थन मूल्य पर खरीद जारी। राजफैड ने 15 खरीद केंद्रों...
नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: RCC कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार, मॉक टेस्ट से जुड़े पेपर लीक के मिले सबूत
अमेरिका में एयर शो के दौरान हवा में टकराए 2 लड़ाकू विमान : मौके पर लगी आग, पायलट सुरक्षित बाहर निकले
प्रसूताओं के परिजनों के लिए सहारा बनी प्रेमदीप समिति, सुबह-शाम पहुंचाएगी भोजन
दालों की आपूर्ति बढ़ाने के लिए म्यांमार, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया बनेंगे सहारा
मिसेज राजस्थान 2026 का शानदार आगाज, टैलेंट राउंड में प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा