ऑनलाइन गेमिंग ऐप : ठगी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

6 मोबाइल सहित उपकरण जब्त 

ऑनलाइन गेमिंग ऐप : ठगी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
रामगंज क्षेत्र में ऑनलाइन अवैध गेमिंग ऐप से ठगी करने वाली एक गैंग का पर्दाफाश। रामगंज थाना पुलिस ने साइबर सैल की मदद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार। उनके कब्जे से एक लेपटॉप व 6 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे।

अजमेर। जिला पुलिस ने न्यू चन्द्रनगर, रामगंज क्षेत्र में ऑनलाइन अवैध गेमिंग ऐप से ठगी करने वाली एक गैंग का पर्दाफाश किया है। रामगंज थाना पुलिस ने साइबर सैल की मदद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक लेपटॉप व 6 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अगरवाला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में बटेसरो की ढाणी डाबोली मीठी, डेगाना, नागौर निवासी रामाकिशन उर्फ प्रकाश भींचर (19) पुत्र रामेश्वर लाल, छोटी खाटू गांव डॉब, नागौर निवासी कैलाश जाट (22) पुत्र अन्नाराम और गांव रोठू तहसील जायल, नागौर निवासी गोपाल डूकिया (18) पुत्र बल्लाराम बिश्नोई है। तीनों आरोपितों से पुलिस अधिकारी गहनता से पूछताछ कर रहे हैं। 

ये है मामला 
अगरवाला ने बताया कि 13 जुलाई 2026 को गश्त के दौरान रामगंज थानाधिकारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि न्यू चन्द्रनगर विनायक पथ स्थित एक मकान में ऑनलाइन गेमिंग/जुआ सट्टा खेला जा रहा है। इस पर रामगंज थाना व साईबर सेल की टीम ने संयुक्त रूप से मकान पर अचानक दबिश दी। मकान में तीन संदिग्ध युवक मिल गए। उन्हें डिटेन कर लिया। पुलिस टीम ने आरोपितों से लेपटॉप मय चार्जिंग अडेप्टर, 6 मोबाइल फोन, 3 मोबाइल फोन चार्जर, 2 एक्सटेंशन बोर्ड आदि को बरामद किया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

‘इश्कनामा’ का ट्रेलर रिलीज : शहनाज गिल और जय रंधावा की सरहदों को चुनौती देती प्रेम कहानी, जानें रिलीज डेट ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर रिलीज : शहनाज गिल और जय रंधावा की सरहदों को चुनौती देती प्रेम कहानी, जानें रिलीज डेट
शहनाज गिल और जय रंधावा अभिनीत पंजाबी पीरियड रोमांस फिल्म ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर रिलीज। भारत-पाक सीमा पर आधारित निम्मा और...
महंगाई पर कांग्रेस का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला, पूछा- जवाब कौन देगा? 
भारत-पाक बॉर्डर पर संदिग्ध जमीनों का सौदा : सब-रजिस्ट्रार ऑफिस पर इनकम टैक्स का छापा, फाइलों की पड़ताल जारी
स्कूटी-बाइक की भिड़ंत में स्कूल से लौटते छात्र की मौत, दूसरा छात्र और बाइक सवार गंभीर घायल
बहरीन में अमेरिकी बेड़े के ठिकाने पर हमला : सैन्य उपकरण और ईंधन टैंक नष्ट, आईआरजीसी ने किया दावा
छात्रों के आंदोलन पर थरूर का खुला पत्र, सोनम वांगचुक के अनशन को लेकर भी बोले !
ऑनलाइन गेमिंग ऐप : ठगी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार