शिक्षकों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन : आरपीएससी सचिव का फूंका पुतला, दीपावली की छुट्टियों में प्रतियोगी परीक्षाएं कराने पर आक्रोश

ड्यूटी लगने से त्यौहार घर पर मनाने की खुशी नहीं मिल पाएगी

शिक्षकों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन : आरपीएससी सचिव का फूंका पुतला, दीपावली की छुट्टियों में प्रतियोगी परीक्षाएं कराने पर आक्रोश
प्रदेश महामंत्री आचार्य ने बताया कि आरपीएससी सचिव ने 12 से 17 अक्टूबर को प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करने की समय सारिणी जारी की है जबकि शिक्षा विभाग द्वारा जारी कैलेंडर में संशोधन करते हुए 13 से 24 अक्टूबर तक दीपावली मध्यावधि अवकाश घोषित किया गया है।

अजमेर। राजस्थान शिक्षक संघ लोकतांत्रिक ने राजस्थान लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षा समय सारिणी के विरोध में सोमवार को कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर आरपीएससी सचिव का पुतला फूंका। संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम आरपीएससी प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित 11 सूत्री मांग पत्र कलेक्टर को सौंपा। कलक्ट्रेट के बाहर सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दीपावली की छुट्टियों में प्रतियोगी परीक्षाएं कराने पर आक्रोश जताया और सचिव मेहता का पुतला जलाया।

प्रदेश महामंत्री आचार्य ने बताया कि आरपीएससी सचिव ने 12 से 17 अक्टूबर को प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करने की समय सारिणी जारी की है जबकि शिक्षा विभाग द्वारा जारी कैलेंडर में संशोधन करते हुए 13 से 24 अक्टूबर तक दीपावली मध्यावधि अवकाश घोषित किया गया है। शिक्षकों में इस बात को लेकर रोष व्याप्त है कि हिंदू धर्म के सबसे बड़े त्यौहार को परिवार सहित मनाने की खुशी पर आरपीएससी ने पानी फेर दिया है। 19 अक्टूबर को धनतेरस और 20 अक्टूबर को दीपावली है। शिक्षक दूरदराज से इन छुट्टियों में अपने परिवार के पास पहुंचते हैं लेकिन इस बार प्रतियोगी परीक्षाओं में ड्यूटी लगने से उन्हें त्यौहार घर पर मनाने की खुशी नहीं मिल पाएगी।  

Post Comment

Comment List

Latest News

फीफा विश्व कप-2026 : घाना के खिलाफ ड्रॉ ने बढ़ाई इंग्लैंड की चिंता, नॉकआउट की राह हुई मुश्किल फीफा विश्व कप-2026 : घाना के खिलाफ ड्रॉ ने बढ़ाई इंग्लैंड की चिंता, नॉकआउट की राह हुई मुश्किल
फीफा विश्व कप-2026 के ग्रुप एल मुकाबले में इंग्लैंड और घाना के बीच मैच गोलरहित ड्रॉ। लगभग 80 प्रतिशत गेंद...
संविधान पर सीधा आघात था आपातकाल, मोदी ने कहा- संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरित करता है लोकतंत्र
शादी समारोह खूनी संघर्ष में बदला : युवक की पीटकर हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया डिटेन
जहां सपने बसते हैं, वहां सुरक्षा भी बसनी चाहिए              
जांच में सुरक्षा संबंधी मिली गड़बड़ियां, एलन कोचिंग का वाराणसी और फिजिक्सवाला का कानपुर सेंटर सील 
कुंड में डुबकी लगाने जा रहे श्रद्धालुओं को कार ने रौंदा : 20 श्रद्धालु घायल, चालक हिरासत में
आज का भविष्यफल