गाय को काटते देखने से मचा हड़कंप : हिन्दुवादी संगठनों के लोग एकत्र, युवक को सबक सिखा कर पुलिस को सौंपा
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही
ब्यावर रोड पर बकरा मंडी के निकट सड़क किनारे एक गाय का गला काटते हुए युवक के दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर हिन्दुवादी संगठनों के लोग एकत्र हो गए। जिन्हें देख आरोपी भागने लगा।
अजमेर। ब्यावर रोड पर बकरा मंडी के निकट सड़क किनारे एक गाय का गला काटते हुए युवक के दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर हिन्दुवादी संगठनों के लोग एकत्र हो गए। जिन्हें देख आरोपी भागने लगा।
उसे लोगों ने घेर कर पिटाई कर सबक सिखा दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया। उससे पुलिस थाने में गहनता से पूछताछ कर रही है। वहीं एडिशनल एसपी हिमांशु जांगिड़ ने हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों को समझाइस कर शांत कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
29 Apr 2026 18:45:49
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...

Comment List