कैटरिंग के काम से लौट रहे थे 2 युवक : कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया

कैटरिंग के काम से लौट रहे थे 2 युवक : कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

राजस्थान के अलवर में अरावली विहार थाना क्षेत्र में एक कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी और उसका मौसेरा भाई घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सचिन मीना निवासी परवैणी अलवर रूपबास क्षेत्र में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

अलवर। राजस्थान के अलवर में अरावली विहार थाना क्षेत्र में एक कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी और उसका मौसेरा भाई घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सचिन मीना निवासी परवैणी अलवर रूपबास क्षेत्र में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। उसका भाई आशीष मीना भी उसी के साथ रहता था। दोनों तड़के किसी समारोह में कैटरिंग के काम से लौट रहे थे कि जगन्नाथ मंदिर के पास एक कार ने उन्हें चपेट में ले लिया, जिससे सचिन की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि घायल को आसपास मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर भेज दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

युवा अधिवक्ताओं के साथ कांग्रेस का कानूनी अभियान तेज : 4 बड़े कार्यक्रमों की घोषणा, अजय माकन ने कहा-अधिवक्ताओं को सांसदों के साथ काम करने का मिलेगा अवसर युवा अधिवक्ताओं के साथ कांग्रेस का कानूनी अभियान तेज : 4 बड़े कार्यक्रमों की घोषणा, अजय माकन ने कहा-अधिवक्ताओं को सांसदों के साथ काम करने का मिलेगा अवसर
दोनों नेताओं ने कहा कि चौथी पहल के रूप में सूचना के अधिकार कानून (आरटीआई) को सशक्त बनाने के लिए...
पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक साल से था फरार
बालिका को अकेला देखकर निर्माणाधीन भवन में ले गया चौकीदार : बच्ची से किया दुष्कर्म, शोर करने पर मौके से भागा आरोपी
नदी के पास ट्रक का टायर पंचर : अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 2 लोग घायल
मोदी का कांग्रेस पर हमला : भारत की उपलब्धियों को विवादों में घसीटने में लगे विपक्षी दल, कहा- विकास बनाम जहरीली राजनीति आगामी दौर की मुख्य लड़ाई
भजनलाल शर्मा ने चाय की थड़ी पर किया लोगों से संवाद : युवाओं को दी शिक्षा और कौशल विकास के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा, आमजन की सुनीं समस्याएं
कैटरिंग के काम से लौट रहे थे 2 युवक : कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल