4 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, रिश्वत के पैसे बरामद

पांच हजार रूपए की रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा था

4 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, रिश्वत के पैसे बरामद

राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भरतपुर जिले के पटवारी हल्का चक नम्बर 3 के पटवारी तुलाराम को एक मामले में 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए बुधवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया

भरतपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भरतपुर जिले के पटवारी हल्का चक नम्बर 3 के पटवारी तुलाराम को एक मामले में 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए बुधवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो के महानिदेशक डा रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि एसीबी चौकी धौलपुर को शिकायत मिली कि आरोपी द्वारा परिवादी के मकान के हैसियत प्रमाण-पत्र के प्रार्थना-पत्र पर रिपोर्ट करने की एवज में पांच हजार रूपए की रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है। इस पर सत्यापन के दौरान आरोपी परिवादी से इस मामले में 4 हजार रुपए की रिश्वत लेने पर सहमत हुआ।

इसके बाद ब्यूरो टीम ट्रैप कार्यवाही करते हुए आरोपी तुलाराम को परिवादी से चार हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया और उससे रिश्वत के 4 हजार रुपए बरामद कर लिए गए। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ एवं कार्रवाई जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार
धौलपुर के कंचनपुर में अंधविश्वास का अनोखा मामला सामने आया है। सिर पर कौआ बैठने को अपशकुन मानकर अनिष्ट टालने...
रजनीकांत ने दी सफाई, द्रमुक-अन्नाद्रमुक गठबंधन सरकार बनाने की कोशिश में नहीं थे शामिल
रीको सीतापुरा फ्लैटेड फैक्ट्री: प्लग एंड प्ले मॉडल बना उद्यमियों की पहली पसंद, रेडी टू मूव मॉड्यूल्स उपलब्ध
भाजपा धीरे-धीरे पूरे कर रही है चुनावी वादे, अगले सप्ताह से शुरू होगी राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया: सचदेवा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज विभिन्न बैठकों में होंगे शामिल
ओडिशा पुलिस को बड़ी सफलता: 1,771 उल्लंघनकर्ताओं, खनिज तस्करों और ड्रग तस्करों को दबोचा, अवैध हथियार सहित 179 वाहन जब्त
रक्तदान सबसे बड़ा दान: जयपुर में शिविर के दौरान वसुंधरा राजे का संदेश, हर दो सेकंड में पड़ती है खून की जरूरत