देई से नैनवां के बीच स्टेट हाइवे का मामला : गड्डों से छलनी मार्ग बना हादसों का कारण

बरसात से पहले मरम्मत कराने की उठी मांग

देई से नैनवां के बीच स्टेट हाइवे का मामला : गड्डों से छलनी मार्ग बना हादसों का कारण
वर्षाकाल में गड्डों में पानी भरने से दुर्घटनाओं की आशंका और अधिक बढ़ जाएगी।

देई। देई-नैनवां राज्य राजमार्ग संख्या 34 पर जगह-जगह बने गहरे गड्डों के कारण वाहन चालकों में भारी रोष व्याप्त है। विशेष रूप से देई से नैनवां के बीच सड़क की स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है, जिससे आवागमन करने वाले लोगों को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बने गड्डों के कारण वाहनों का संतुलन बिगड़ रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। पीपल्या तथा बांसखोल के जंगल क्षेत्र में भी सड़क पर अनेक स्थानों पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। 

स्थानीय लोगों के अनुसार इन गड्डों के कारण आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। समय रहते मरम्मत नहीं होने पर किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।अधिवक्ता संजय दीवाना एवं नरेश मीणा ने बताया कि मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुका है। सड़क पर बने गड्डों का सही अनुमान नहीं लग पाने से वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी वर्षाकाल में गड्डों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं की आशंका और अधिक बढ़ जाएगी। ऐसे में सार्वजनिक निर्माण विभाग को वर्षा ऋतु से पहले सड़क की मरम्मत करानी चाहिए।

समाजसेवी अशोक जिंदल ने बताया कि कस्बे के बूंदी मार्ग पर एक वर्ष से अधिक समय से डामर उखड़ चुका है और गिट्टी बाहर निकल आई है। वर्षाकाल में सड़क पर पानी भर जाने से लोगों का आवागमन दूभर हो जाता है। उन्होंने मार्ग के शीघ्र डामरीकरण की मांग की।वहीं जेतपुर में नाईपुरिया के आगे निकले नुकीले पत्थरों से दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने विभाग से तत्काल सुधार कार्य कराने की मांग की है।

स्टेट हाईवे 34 की नैनवां से जेतपुर सडक के मरम्मत के लिए टेण्डर हो चुके है। मौसम साफ रहने व डामर मिलने पर शीघ्र मरम्मत की जायेगी।
- हरिराम मीना, अधिशाषी अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग

Read More स्कूटी-बाइक की भिड़ंत में स्कूल से लौटते छात्र की मौत, दूसरा छात्र और बाइक सवार गंभीर घायल

Post Comment

Comment List

Latest News

साइबर ठगों पर सख्त शिकंजा, 'जीरो टाइम लैग' के लक्ष्य के साथ बैंक-पुलिस समन्वय होगा मजबूत साइबर ठगों पर सख्त शिकंजा, 'जीरो टाइम लैग' के लक्ष्य के साथ बैंक-पुलिस समन्वय होगा मजबूत
साइबर ठगी के पीड़ितों को उनकी राशि वापस दिलाने की प्रक्रिया को और अधिक तेज, सरल एवं प्रभावी बनाने पर...
छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
मां योजना की आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी से बड़ी राहत, अब दूसरे राज्यों में भी 25 लाख तक का कैशलेस इलाज
अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री
दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल