चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार

सरकारी जमीन पर बने तीन-चार ढाबे जेसीबी से ध्वस्त

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद के निर्देश पर जेसीबी से अवैध ढाबों को ढहा दिया गया। शिक्षण संस्थानों और राहगीरों के पास खुलेआम नशीले पदार्थ बेचने के आरोप में चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

चुरु। राजस्थान में चूरू जिले में पुलिस ने रविवार सुबह प्रशासन और नगरपरिषद के सहयोग से मेगा हाईवे मार्ग पर स्थित बुकलसर फांटा पर नशीले पदार्थों की बिक्री में लिप्त अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। सरकारी जमीन पर बने अस्थायी होटल-ढाबों को जेसीबी से तोड़ दिया गया और वहां मौजूद संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया गया। चूरू के पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद ने बताया कि सरदारशहर थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में गठित दल होटल, ढाबे और भीड़भाड़ वाले चौराहों पर कड़ी नजर रखे हुए था।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों, कॉलोनीवासियों और गांधी विद्या मंदिर प्रशासन से लगातार सूचना मिल रही थी कि सरदारशहर से पल्लू मार्ग पर स्थित बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर तीन-चार अस्थायी ढाबे बनाए गए हैं। यहां नशीले पदार्थ गांजा, पोस्त और अफीम खुलेआम बेचे जा रहे हैं। इससे आम नागरिक और राहगीर परेशान थे।

जांच में पता चला कि बुकलसर फांटा कई गांवों और कॉलोनियों का रास्ता है। पास में ही गांधी विद्या मंदिर का बड़ा शिक्षण संस्थान है, जहां रोजाना हजारों बच्चे पढ़ने आते हैं। गुप्त जानकारी के आधार पर थानाधिकारी धीरेन्द्रसिंह शेखावत के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा और संदिग्ध चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में नगरपरिषद, सरदारशहर से संपर्क करके जेसीबी मंगवाई गई। बुकलसर फांटा पर बने तीन-चार अस्थायी ढाबों को तोड़ दिया गया। ढाबे संचालकों को सख्त चेतावनी दे दी गई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर