रविकांत मर्डर केस का खुलासा : पत्नी ने प्रेमी से कराई पति की हत्या, प्रेमी गिरफ्तार ; पत्नी को लिया पुलिस ने हिरासत में

रविकांत हैदराबाद में मजदूरी का काम करता था

रविकांत मर्डर केस का खुलासा : पत्नी ने प्रेमी से कराई पति की हत्या, प्रेमी गिरफ्तार ; पत्नी को लिया पुलिस ने हिरासत में
रविकांत मर्डर केस का खुलासा कर मृतक की पत्नी के प्रेमी शाहरुख को गिरफ्तार कर, पत्नी को हिरासत में ले लिया। सीओ कृष्ण कुमार जांगिड़ ने बताया सैपऊ थाना क्षेत्र के दौनारी गांव निवासी 35 वर्षीय युवक रविकांत पुत्र सोबरन सिंह गत 27 दिसंबर  को अचानक घर से लापता हो गया था। युवक के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने 28 दिसंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

धौलपुर। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को रविकांत मर्डर केस का खुलासा कर मृतक की पत्नी के प्रेमी शाहरुख को गिरफ्तार कर, पत्नी को हिरासत में ले लिया है। सीओ कृष्ण कुमार जांगिड़ ने बताया सैपऊ थाना क्षेत्र के दौनारी गांव निवासी 35 वर्षीय युवक रविकांत पुत्र सोबरन सिंह गत 27 दिसंबर  को अचानक घर से लापता हो गया था। युवक के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने 28 दिसंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 29 दिसंबर को रविकांत का शव बॉडी शहर के शेरगढ़ किले के जंगल में खून से लथपथ मिला था। परिजनों मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसवार मृतक रविकांत की पत्नी रजनी के अवैध संबंध शाहरुख नाम के युवक से बन गए थे। इसके बाद शाहरुख का रविकांत के घर आना-जाना शुरू हो गया। रविकांत हैदराबाद में मजदूरी का काम करता था। रजनी के अकेला रहने पर शाहरुख अक्सर उसके घर आया जाया करता था।

शराब पिलाकर की हत्या
रविकांत को ठिकाने लगाने के लिए रजनी एवं उसके प्रेमी शाहरुख खान ने मर्डर की योजना बना डाली। रजनी ने परिचित की बाइक बुलाकर शाहरुख के साथ रविकांत को बाजार में खरीदारी करने के लिए भेज दिया। शाहरुख रविकांत को शराब पिलाकर शेरगढ़ किले के पास ले गया और पत्थरों से पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर दी। हत्या करने के बाद डेड बॉडी को किले के ऊपर से करीब 50 फीट नीचे खाई में फेंक दिया।

 पत्नी ने ही कर दिया खुलासा
29 दिसंबर को रजनी ने परिजनों को बताया कि उसे सपना आया है। सपने में रविकांत शेरगढ़ किले के पास खून से लथपथ अवस्था में है, किसी ने उस पर जानलेवा हमला किया है। रविकांत बार-बार सपने में मदद की गुहार लगा रहा है। परिजन रजनी को लेकर शेरगढ़ किले के पास गए। जहां खून से लथपथ रविकांत का शव मिला था।  

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराणा प्रताप जयंती पर शुभकामनाएं: सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, स्वाभिमान और देश सेवा का किया आह्वान महाराणा प्रताप जयंती पर शुभकामनाएं: सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, स्वाभिमान और देश सेवा का किया आह्वान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाराणा प्रताप जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने वीर शिरोमणि को महान योद्धा...
कर्नाटक में सियासी संग्राम तेज: RSS पर सवाल उठाने पर भड़के विजयेंद्र, नेशनल हेराल्ड विवाद फिर गरमाया
मेक-इन-इंडिया उत्पादों को सरकारी खरीद में प्राथमिकता, वित्त विभाग ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
युद्धविराम पर मुहर! ट्रंप बोले- जल्द सामने आएंगे समझौते के पूरे राज
राम मंदिर चंदा विवाद गरमाया: अयोध्या में कथित घोटालों पर कांग्रेस का केंद्र पर निशाना, SIT की निष्पक्षता पर भी सवाल
इंडिया स्टोनमार्ट-2028 : रीको, सिडोस और लघु उद्योग भारती के मध्य त्रि-पक्षीय एमओयू
केकड़ी एसडीओ सुरेश कुमार को सरवाड़ एसडीओ का अतिरिक्त प्रभार, प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव