डिजिटल इंडिया के 11 वर्ष सुशासन, तकनीकी प्रगति और समावेशी विकास की नई पहचान, मुख्यमंत्री ने कहा- पात्र लोगों तक सीधे पहुंच रहा सरकारी योजनाओं का लाभ

नवाचार एवं डिजिटल सशक्तिकरण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण को नई दिशा

डिजिटल इंडिया के 11 वर्ष सुशासन, तकनीकी प्रगति और समावेशी विकास की नई पहचान, मुख्यमंत्री ने कहा- पात्र लोगों तक सीधे पहुंच रहा सरकारी योजनाओं का लाभ
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि डिजिटल इंडिया अभियान के 11 वर्ष तकनीकी प्रगति, जनविश्वास, सुशासन और समावेशी विकास की नई पहचान बनकर उभरे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने डिजिटल परिवर्तन की ऐसी यात्रा तय की है, जिसने गांव और शहर के बीच की दूरी कम करते हुए प्रत्येक नागरिक तक सरकारी सुविधाओं की सहज पहुंच सुनिश्चित की।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि डिजिटल इंडिया अभियान के 11 वर्ष तकनीकी प्रगति, जनविश्वास, सुशासन और समावेशी विकास की नई पहचान बनकर उभरे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने डिजिटल परिवर्तन की ऐसी यात्रा तय की है, जिसने गांव और शहर के बीच की दूरी कम करते हुए प्रत्येक नागरिक तक सरकारी सुविधाओं की सहज पहुंच सुनिश्चित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपीआई, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी), डिजीलॉकर, ई-संजीवनी, 5जी नेटवर्क, डिजिटल कनेक्टिविटी और ऑनलाइन सरकारी सेवाओं जैसी अनेक पहलों ने करोड़ों लोगों के जीवन को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाया है।

इन नवाचारों से शासन व्यवस्था अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनी है, साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया केवल तकनीकी बदलाव का अभियान नहीं, बल्कि देश को आत्मनिर्भर, सक्षम और आधुनिक बनाने का सशक्त माध्यम है। विकसित भारत के संकल्प को नई गति देने वाला यह अभियान देश की प्रगति की मजबूत आधारशिला बन चुका है और भविष्य में भी नवाचार एवं डिजिटल सशक्तिकरण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण को नई दिशा देता रहेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक