तुलाई कांटों के ऑटोमाइजेशन से अब तक 2.25 लाख अधिक कन्फर्म रवन्ना जनरेट, माइनिंग सेक्टर में पारदर्शिता बढ़ी; 621 करोड़ रुपए अधिक रॉयल्टी मिली

माइनिंग ऑटोमेशन से राजस्थान सरकार को 621 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व

तुलाई कांटों के ऑटोमाइजेशन से अब तक 2.25 लाख अधिक कन्फर्म रवन्ना जनरेट, माइनिंग सेक्टर में पारदर्शिता बढ़ी; 621 करोड़ रुपए अधिक रॉयल्टी मिली
राजस्थान के खान विभाग द्वारा तुलाई कांटों के ऑटोमाइजेशन और वाहनों में व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम (VTS) लागू करने से राजस्व में भारी बढ़ोतरी हुई है। एसीएस अपर्णा अरोरा के अनुसार, पिछले वर्ष की तुलना में 621 करोड़ रुपये अधिक रॉयल्टी प्राप्त हुई है और 2.25 लाख अधिक कन्फर्म रवन्ना जारी किए गए हैं।

जयपुर। खान विभाग द्वारा तुलाई कांटों के ऑटोमाइजेशन और खनिज परिवहन वाहनों में जीपीएस-आरएफआईडी आधारित व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने से कन्फर्म रवन्ना और रॉयल्टी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम अपर्णा अरोरा ने बताया कि अप्रैल से 10 सितंबर तक तुलाई कांटों के ऑटोमाइजेशन के चलते पिछले वर्ष की तुलना में 2 लाख 25 हजार 515 अधिक कन्फर्म रवन्ना जनरेट हुए हैं। इस अवधि में कुल 45 लाख 81 हजार 2 कन्फर्म रवन्ना जारी किए गए, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 43 लाख 55 हजार 487 कन्फर्म रवन्ना जारी हुए थे। ऑटोमेशन व्यवस्था का असर राजस्व पर भी दिखाई दिया। अप्रैल से 10 सितंबर तक इस वर्ष 2465.9 करोड़ रुपए की रॉयल्टी प्राप्त हुई, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 1844.9 करोड़ रुपए की रॉयल्टी मिली थी। इस तरह विभाग को 621 करोड़ रुपए अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है।

2212 तुलाई कांटे लाइव

प्रदेश में 2592 तुलाई कांटों पर हार्डवेयर इंस्टॉल किया जा चुका है। इनमें से 2212 तुलाई कांटों को पूरी तरह ऑटोमाइज कर लाइव कर दिया गया है। शेष कांटों को भी चरणबद्ध तरीके से लाइव किया जा रहा है। इसी तरह खनिज परिवहन करने वाले 67,903 वाहनों में व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम (VTS) इंस्टॉल किया जा चुका है। इनमें जयपुर एसएमई क्षेत्र में सर्वाधिक 15,705 वाहनों में वीटीएस लगाया गया है। जोधपुर और बीकानेर में भी 10-10 हजार से अधिक खनिज परिवहन वाहनों में यह सिस्टम इंस्टॉल हो चुका है।

खनिज परिवहन की रियल टाइम निगरानी

Read More रूस के राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे भारत: पीएम मोदी से आज अहम मुलाकात, रक्षा-ऊर्जा समेत कई मुद्दों पर होगी रणनीतिक बातचीत

नई व्यवस्था से खनिज परिवहन वाहनों की जीपीएस आधारित निगरानी संभव हो गई है। इससे तुलाई कांटों पर पारदर्शिता बढ़ने के साथ खनिज में छीजत पर प्रभावी रोक, कन्फर्म रवन्ना जारी करने में पारदर्शिता और खनिज परिवहन वाहनों की ट्रैकिंग आसान हुई है। एसीएस माइंस ने अधिकारियों को रवन्ना जेनरेशन, कन्फर्म रवन्ना और खनिज वजन की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति, बंद खानों को परिचालन में लाने और फील्ड स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर भी जोर दिया।उन्होंने कहा कि तुलाई कांटों का ऑटोमाइजेशन और खनिज परिवहन वाहनों में वीटीएस इंस्टॉलेशन सतत प्रक्रिया है। नियमित मॉनिटरिंग के चलते कम समय में इस दिशा में तेजी से काम हो सका है।

Read More ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर 3.81 करोड़ की साइबर ठगी, आरोपी फैजाबाद से गिरफ्तार

Post Comment

Comment List

Latest News

त्रिपुरा ग्राम समिति चुनाव में टीएमपी का दबदबा: 1,557 सीटों पर निर्विरोध जीत, भाजपा को मिली 82 सीटों पर सफलता त्रिपुरा ग्राम समिति चुनाव में टीएमपी का दबदबा: 1,557 सीटों पर निर्विरोध जीत, भाजपा को मिली 82 सीटों पर सफलता
त्रिपुरा एडीसी ग्राम समिति चुनावों से पहले टिपरा मोथा पार्टी (TMP) ने 33.87% और सहयोगी भाजपा ने 1.76% सीटों पर...
श्रीगंगानगर में सीमा पार से ड्रोन के जरिए आई 30 करोड़ की हेरोइन बरामद, पांच किलो 615 ग्राम नशीला पदार्थ मिला
होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने को ईरान की अमेरिका के सामने सात शर्तें, शर्तें पूरी होने तक जारी रहेगा बंदी का फैसला
सांभर लेक थानाधिकारी 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार: सड़क निर्माण कार्य निर्बाध चलाने की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप, एसीबी ने थानाधिकारी कक्ष में की ट्रैप कार्रवाई 
भारत ने चीन को हराकर लगातार तीसरी बार जीता जूनियर महिला एशिया कप, विश्व कप का टिकट भी पक्का
बिहार के पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का निधन: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा शोक, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
तुलाई कांटों के ऑटोमाइजेशन से अब तक 2.25 लाख अधिक कन्फर्म रवन्ना जनरेट, माइनिंग सेक्टर में पारदर्शिता बढ़ी; 621 करोड़ रुपए अधिक रॉयल्टी मिली