फस्लेबहार की तस्दीक : 300 किस्मों के गुलाबों ने जीता दिल, प्रदर्शनी में फूलों का राजा गुलाब पूरे शबाब पर और अलग अलग कलर में खिले

प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं 

फस्लेबहार की तस्दीक : 300 किस्मों के गुलाबों ने जीता दिल, प्रदर्शनी में फूलों का राजा गुलाब पूरे शबाब पर और अलग अलग कलर में खिले

अंतरराष्ट्रीय गुलाब दिवस के अवसर पर जयपुर के मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में आयोजित दो दिवसीय 51वीं अखिल राजस्थान गुलाब प्रदर्शनी गुलाबों की रंगीन छटा और सुगंध से सराबोर नजर आई। दी रोज सोसायटी ऑफ राजस्थान द्वारा आयोजित इस भव्य रोज शो में भारत में उपलब्ध लगभग 300 किस्मों के गुलाब प्रदर्शित किए गए, जिन्होंने हजारों दर्शकों को आकर्षित किया।

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय गुलाब दिवस के अवसर पर जयपुर के मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में आयोजित दो दिवसीय 51वीं अखिल राजस्थान गुलाब प्रदर्शनी गुलाबों की रंगीन छटा और सुगंध से सराबोर नजर आई। दी रोज सोसायटी ऑफ  राजस्थान द्वारा आयोजित इस भव्य रोज शो में भारत में उपलब्ध लगभग 300 किस्मों के गुलाब प्रदर्शित किए गए, जिन्होंने हजारों दर्शकों को आकर्षित किया। रविवार को प्रदर्शनी के समापन समारोह में किंग ऑफ  द शो का खिताब दिलीप कुमार को, क्वीन ऑफ  द शो का सम्मान सचिव जयपुर विकास प्राधिकरण को तथा प्रिंसेज ऑफ  द शो का पुरस्कार पीडब्ल्यूडी, कोटा को प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोसायटी के चेयरमेन व मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास रहे, जबकि अध्यक्षता सोसायटी अध्यक्ष पवन अरोड़ा ने की। हाउसिंग बोर्ड और जयपुर विकास प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित इस प्रदर्शनी में सरकारी, अर्द्ध-सरकारी, निजी नर्सरियों एवं घरेलू गार्डनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न श्रेणियों में 43 ट्रॉफियों सहित लगभग 200 पुरस्कार प्रदान किए गए। रोज शो में बच्चों के लिए झूले, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाइट्रोजन शो और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा शक्तिशाली दूरबीन से आकाश दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई। रोज डे पर 500 गुलाब पौधों का नि:शुल्क वितरण भी किया गया, जिससे आयोजन उत्सवपूर्ण बन गया।

प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं 
प्रदर्शनी इन दिनों प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। इस प्रदर्शनी में फूलों का राजा गुलाब पूरे शबाब पर नजर आ रहा है। अलग-अलग रंगों और अनोखे शेड्स में खिले गुलाब हर आने-जाने वाले का मन मोह रहे हैं। कहीं मल्टीकलर गुलाब अपनी अनोखी बनावट से आकर्षित कर रहे हैं तो कहीं पिंक कलर के गुलाब कोमलता और सुंदरता का प्रतीक बनकर खड़े हैं। पीले रंग के गुलाब खुशी और सकारात्मकता का संदेश देते नजर आते हैं, वहीं लाल और पीले रंग का संगम प्रेम और ऊर्जा का अद्भुत मेल दिखाता है। गुलाबी और पिंक रंगों के गुलाब सौम्यता और मासूमियत का एहसास कराते हैं। खास आकर्षण का केंद्र बने हैं लाल रंग के गुलाब जिन पर सफेद शेड प्रकृति की अनोखी कलाकारी को दशार्ते हैं। हर गुलाब अपनी खुशबू, रंग और बनावट से अलग कहानी कहता है। सिटी पार्क की यह प्रदर्शनी न केवल आंखों को सुकून देती है, बल्कि मन को भी ताजगी से भर देती है। गुलाबों की यह रंगीन दुनिया हर किसी को प्रकृति से जुड़ने और उसकी सुंदरता को महसूस करने का मौका देती है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह