नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : ट्रेलर से 36 क्विंटल डोडा पोस्त जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : ट्रेलर से 36 क्विंटल डोडा पोस्त जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर लाडाकाबास के समीप खड़े एक ट्रेलर से 36 क्विंटल 74 किलो 440 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद। पुलिस ने मौके से पंजाब निवासी निर्मल सिंह एवं सुखवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर ट्रेलर जब्त।

पावटा। कोटपूतली-बहरोड़ जिले की प्रागपुरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर लाडाकाबास (पावटा) के समीप खड़े एक ट्रेलर से 36 क्विंटल 74 किलो 440 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने मौके से पंजाब निवासी निर्मल सिंह एवं सुखवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर ट्रेलर जब्त कर लिया। बरामद डोडा पोस्त की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपए आंकी गई है। जिला पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने गुरुवार को प्रागपुरा थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में कार्रवाई का खुलासा करते हुए बताया कि जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली है।

उन्होंने बताया कि प्रागपुरा थाना प्रभारी भजनाराम को हाईवे पर संदिग्ध ट्रेलर खड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर ट्रेलर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रेलर में ऊपर अन्य कट्टों की आड़ में छिपाकर रखे गए 181 कट्टों से कुल 36 क्विंटल 74 किलो 440 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर ट्रेलर जब्त कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मादक पदार्थ की यह खेप मध्यप्रदेश से पंजाब ले जाई जा रही थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम