राजस्व विभाग में 4565 पद रिक्त, भर्तियों से विभाग की गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद
शांति धारीवाल ने दी जानकारी
राजस्व विभाग में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, तहसील राजस्व लेखाकार, भू-अभिलेख निरीक्षक एवं पटवारी के 4565 रिक्त पद रिक्त है
जयपुर। राजस्व विभाग में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, तहसील राजस्व लेखाकार, भू-अभिलेख निरीक्षक एवं पटवारी के 4565 रिक्त पद रिक्त है। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल की ओर से विधानसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में राजस्व विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है।
विभाग के अनुसार, विभिन्न पदों पर रिक्तियों में तहसीलदार के 352 पद, नायब तहसीलदार के 337 पद, तहसील राजस्व लेखाकार के 415 पद, भू-अभिलेख निरीक्षक के 1409 पद, पटवारी के 2052 पद शामिल है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन पदों पर नियुक्ति एक सतत प्रक्रिया है, और रिक्त पदों को समय-समय पर भरा जा रहा है। यह कदम राजस्व विभाग की कार्यक्षमता को बढ़ाने और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है। इन भर्तियों से राजस्व विभाग की गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है। साथ ही, स्थानीय प्रशासन को भी इससे बल मिलेगा। विभाग ने प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने का आश्वासन दिया है।
Comment List