जयपुर में तीन बजे तक 49.34 प्रतिशत मतदान, दूदू-मौजमाबाद में सबसे ज्यादा वोटिंग

475 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में होगी बंद

जयपुर में तीन बजे तक 49.34 प्रतिशत मतदान, दूदू-मौजमाबाद में सबसे ज्यादा वोटिंग
जयपुर जिले में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के चुनाव में मतदान उत्साहपूर्वक जारी है। दोपहर तीन बजे तक जिले में 49.34 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मौजमाबाद 53.42 प्रतिशत मतदान के साथ शीर्ष पर रहा, जबकि किशनगढ़-रेनवाल में सबसे कम 45.78 प्रतिशत वोट पड़े।

जयपुर । जयपुर जिले में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के चुनाव में गुरुवार को मतदान जारी है। दोपहर तीन बजे तक जिले में 49.34 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। आठ पंचायत समितियों में हो रहे मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। जिला परिषद के 22 वार्डों के लिए 60 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जबकि आठ पंचायत समितियों के 146 वार्डों में 415 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस तरह कुल 475 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला मतदाता करेंगे। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चलेगा।

दूदू-मौजमाबाद में मतदान का आंकड़ा 53 प्रतिशत पार

दोपहर तीन बजे तक मौजमाबाद पंचायत समिति क्षेत्र में सर्वाधिक 53.42 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दूदू में 53.39 प्रतिशत और झोटवाड़ा में 52.91 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। जोबनेर में 51.04 प्रतिशत मतदान हुआ।

वहीं, चौमूं में 48.69 प्रतिशत, सांभरलेक में 46.72 प्रतिशत, गोविंदगढ़ में 45.85 प्रतिशत और किशनगढ़-रेनवाल में 45.78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। किशनगढ़-रेनवाल में सबसे कम मतदान हुआ।

Read More दशहरे पर नई यातायात व्यवस्था, प्रमुख मार्गों पर पार्किंग प्रतिबंधित

22 जिला परिषद वार्डों के लिए भी वोटिंग

Read More भारत-न्यूजीलैंड FTA से इंजीनियरिंग निर्यात को मिलेगी रफ्तार, 5 साल में दोगुना होकर 30 करोड़ डॉलर पहुंचने की उम्मीद

इन आठ पंचायत समिति क्षेत्रों में जिला परिषद के 22 वार्डों के लिए भी मतदान हो रहा है। इनमें वार्ड संख्या 1 से 10 और वार्ड संख्या 15 से 26 शामिल हैं। मतदान समाप्त होने तक वोटिंग प्रतिशत में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Read More जयपुर में दोपहर 03 बजे तक 49.34 प्रतिशत मतदान: मौजमाबाद सबसे आगे, 797 मतदान केंद्रों पर व्यवस्था

Post Comment

Comment List

Latest News

फर्जी गोल्ड ट्रेडिंग वेबसाइट से 12 करोड़ की ठगी ,असम का आरोपी विशाखापट्टनम से गिरफ्तार फर्जी गोल्ड ट्रेडिंग वेबसाइट से 12 करोड़ की ठगी ,असम का आरोपी विशाखापट्टनम से गिरफ्तार
फर्जी ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग वेबसाइट के जरिए 12.09 करोड़ रुपए से अधिक की साइबर ठगी के मामले में राजस्थान पुलिस...
राजस्थान के आठ शहरों में दौड़ेंगी 675 इलेक्ट्रिक बसें, अब तक 250 की डिलीवरी मुख्य सचिव ने डिपो
सोशल मीडिया पर मिली शोहरत, फिर शुरू हुआ उत्पीड़न; 27 साल के फाइनेंस इन्फ्लुएंसर की रहस्यमयी मौत से हड़कंप
"पहले मतदान, फिर जलपान" सीएम भजनलाल शर्मा की पहली बार मतदान करने वाले युवा साथियों से विशेष अपील, मतदान में लें बढ़-चढ़कर भाग
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत में: अंबानी के साथ वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य और नई ऊर्जा के क्षेत्रों पर चर्चा 
जयपुर में तीन बजे तक 49.34 प्रतिशत मतदान, दूदू-मौजमाबाद में सबसे ज्यादा वोटिंग
दशहरा मेले की व्यंजन प्रतियोगिता में बिखरा स्वाद का जादू, खुशबू जैन ने मारी बाजी