चने की बोरियों की बीच छिपाकर ट्रेलर में ले जाया जा रहा 560 किलो डोडा छिलका जब्त, दो तस्कर गिरफ़्तार

पुलिस ने जब्त मादक पदार्थ की कीमत बताई 90 लाख रुपए

चने की बोरियों की बीच छिपाकर ट्रेलर में ले जाया जा रहा 560 किलो डोडा छिलका जब्त, दो तस्कर गिरफ़्तार

जयपुर जिले में दूदू पुलिस ने हाइवे पर दांतरी में एक ट्रेलर में चने की बोरियों की आड़ में अवैध रूप से परिवहन कर ले जाया जा रहा 560 किलोग्राम डोडा छिलका जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर ट्रेलर को जब्त कर लिया है।

दूदू। जयपुर जिले में दूदू पुलिस ने हाइवे पर दांतरी में एक ट्रेलर में चने की बोरियों की आड़ में अवैध रूप से परिवहन कर ले जाया जा रहा 560 किलोग्राम डोडा छिलका जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर ट्रेलर को जब्त कर लिया है। जयपुर ग्रामीण एसपी राशि डोगरा डूडी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ की सूचना पर शनिवार रात एन एच.48 दांतरी चौकी के सामने नाकाबंदी की गई। इस दौरान अजमेर की तरफ  से आ रहे एक ट्रेलर को रोकर चैक किया गया। चैकिंग के दौरान चने की बोरियों के बीच 28 कट्टों में 560 किलोग्राम डोडा छिलका के भरे मिले। ट्रेलर चालक व खलासी के हिरासत में लेकर अवैध मादक पदार्थ और ट्रेलर को जब्त कर लिया गया। 

इन्हें किया गया गिरफ्तार
एसपी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान सुल्तानपुरा थाना सामोद जिला जयपुर निवासी चालक हेमपाल 32 पुत्र रामपाल गुर्जर व गुगली का गुवाडा अजबगढ थाना प्रतापगढ जिला अलवर निवासी खलासी सचिन 21 पुत्र घासीराम गुर्जर को गिरफ्तार किया गया। घटना के संबंध में थाना दूदू पर अभियोग एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार की कीमत करीब 90 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपियों ने मादक पदार्थ विभिन्न इलाकों में ढाबे वालों को सप्लाई करना बताया है। आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाकर मादक पदार्थ कहां से खरीद कर लाते हैंए के संबंध में पता लगाया जा रहा है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

स्पाइसजेट की मुंबई की फ्लाइट देरी से रवाना : एयरपोर्ट पर यात्रियों को करना पड़ा इंतजार, उड़ान में देरी को लेकर यात्रियों ने जताई असुविधा स्पाइसजेट की मुंबई की फ्लाइट देरी से रवाना : एयरपोर्ट पर यात्रियों को करना पड़ा इंतजार, उड़ान में देरी को लेकर यात्रियों ने जताई असुविधा
स्पाइसजेट की जयपुर-मुंबई फ्लाइट देरी से रवाना। यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा। यह उड़ान सामान्यतः दोपहर 12:35...
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज का दावा: पश्चिम एशिया में सैन्य संसाधनों की तैनाती, ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों की मदद करने के लिए आकस्मिक योजना का हिस्सा
स्पाइसजेट की यूएई से 13 विशेष उड़ानें : फंसे यात्रियों को निकालने के लिए एयरलाइंस कर रही संचालन, जानें किन शहरों में आएगी फ्लाइट
जयपुर पहुंची ‘पैलेस ऑन व्हील्स’: 20वें फेरे में पर्यटकों की संख्या कम, शाही अंदाज में हुआ मेहमानों का स्वागत
ईरान-इजरायल युद्ध का असर : एयरपोर्ट से खाड़ी देशों की 4 फ्लाइट्स रद्द, यात्री परेशान
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में अधिक अंक के बावजूद चयन नहीं : हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए आदेश
ओमान में भारतीयों ​को नही मिलेगी एंट्री: दूतावास ने जारी की नई वीजा एडवाइजरी, आगमन से पहले करना होगा ये छोटा सा काम नहीं तो बाद में पड़ेगा पछताना