दिनदहाड़े 6 साल के बच्चे का अपहरण: तीन महीने पहले मां हुई थी लापता, अब बेटे के अपहरण से परिवार में हड़कंप ; थाने पर प्रदर्शन

नंबर प्लेट हटाकर और हेलमेट पहनकर की वारदात

दिनदहाड़े 6 साल के बच्चे का अपहरण: तीन महीने पहले मां हुई थी लापता, अब बेटे के अपहरण से परिवार में हड़कंप ; थाने पर प्रदर्शन
जयपुर के शिवदासपुरा क्षेत्र के बीलवा में शुक्रवार को बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने पहली कक्षा के छात्र का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। बच्चे का कोई सुराग न मिलने पर आक्रोशित परिजनों ने थाने पर प्रदर्शन किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जबकि परिजनों ने पुरानी रंजिश का अंदेशा जताया है।

जयपुर। शिवदासपुरा थाना इलाके के बीलवा में शुक्रवार दोपहर बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाश पहली कक्षा में पढ़ने वाले 6 साल के बच्चे का दिनदहाड़े अपहरण कर ले गए। उसके पिता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बच्चा अपनी 16 वर्षीय चचेरी बहन के साथ आरओ प्लांट पर पानी लेने गया था। इस दौरान बदमाश उसे जबरन बाइक पर बैठाकर फरार हो गए। बहन ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद घटना का पता चला। घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों में दोनों आरोपी बच्चे को ले जाते हुए दिखाई दिए हैं। शनिवार दोपहर तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने शिवदासपुरा थाने पर प्रदर्शन किया। डीसीपी दक्षिण राजर्षिराज ने बताया कि बच्चे को जल्द ही तलाश लिया जाएगा।

हेलमेट पहने थे बदमाश नंबर प्लेट भी हटाई

सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपी हेलमेट पहने नजर आए हैं। उन्होंने पहचान छिपाने के लिए बाइक की नंबर प्लेट भी हटा रखी थी। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

तीन महीने पहले लापता हुई पत्नी 

Read More राष्ट्रीय लोक कला महोत्सव 'लोकरंग' : ताल, थाप और घुंघरू, 11 दिन एक मंच पर बसेगा पूरा हिंदुस्तान

बच्चे की मां 6 जुलाई 2026 को रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थी। पिता ने अपने दोस्त राकेश पर पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। इस संबंध में शिवदासपुरा थाने में गुमशुदगी दर्ज है। पिता का दावा है कि पत्नी के नाम करीब 3 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उन्होंने राकेश के परिजनों पर धमकाने और पत्नी को लौटाने के बदले 5 लाख रुपए मांगने का भी आरोप लगाया है। 

Read More सांभर झील में लौटने लगे फ्लेमिंगो, गुलाबी परिंदों से गुलजार होगी नमक नगरी

Post Comment

Comment List

Latest News

रामगढ़ मोड़ से लापता महेश चंद्र शर्मा की मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस  रामगढ़ मोड़ से लापता महेश चंद्र शर्मा की मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस 
जयपुर के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में बस चालक महेश चंद्र शर्मा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में आधा सड़ा हुआ मिला।...
नवरात्र पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए 100 नई कालिका यूनिट्स शुरू, पुलिसकर्मियों को हर महीने मिलेगा यात्रा भत्ता
रामायण के सातों कांड से श्रीराम के वनवास मार्ग तक, ‘अपनी-अपनी रामायण’ में समेटे जीवन के अनमोल संदेश
‘यह शिक्षा नहीं, बहिष्कार की व्यवस्था है’, राहुल गांधी ने पैसा, ताकत और अंग्रेजी के मुद्दे पर उठाए सवाल
राम नारायण चौधरी की पुण्यतिथि पर पीसीसी मुख्यालय में पुष्पांजलि, शांति की कामना की 
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, 6 समितियां गठित कर 60 नेताओं को सौंपी चुनावी कमान
दिनदहाड़े 6 साल के बच्चे का अपहरण: तीन महीने पहले मां हुई थी लापता, अब बेटे के अपहरण से परिवार में हड़कंप ; थाने पर प्रदर्शन