नगर निकाय चुनाव: दोपहर 1 बजे तक 60.44 प्रतिशत मतदान, लोकतंत्र के उत्सव में उमड़ा जनसैलाब
कानोता में सबसे ज्यादा 71.67 प्रतिशत
जयपुर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले में प्रथम चरण के मतदान का उत्साह चरम पर रहा। दो नगर परिषद शाहपुरा एवं चोमू सहित 16 निकायों में सुबह मतदान शुरू होते ही केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लग गईं। कई मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू होने से पहले ही मतदाता पहुंच गए थे।
जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि दोपहर एक बजे तक जिले में 60.44 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। इनमें कानोता नगर पालिका 71.67 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रही, जबकि शाहपुरा में 49.87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सभी निकाय क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहा।
-(2)29.png)
मतदान केंद्रों पर पुरुषों के साथ महिलाओं की भी अच्छी भागीदारी नजर आई। रंग-बिरंगी वेशभूषा में महिलाएं समूह बनाकर वोट डालने पहुंचीं। युवा और बुजुर्ग मतदाताओं में भी मतदान को लेकर उत्साह दिखाई दिया। कई स्थानों पर लोग टोलियों में घरों से निकलकर केंद्रों तक पहुंचे।
उधर, प्रत्याशी और उनके समर्थक भी सुबह से सक्रिय रहे। मतदान केंद्रों के बाहर समर्थकों की चहल-पहल बनी रही। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था और मतदान प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखी गई।

Comment List