राजस्थान रोडवेज का 63वां स्थापना दिवस, उत्कृष्ट कार्मिक और डिपो सम्मानित
गणेश पूजन के साथ हुई कार्यक्रम की शुरुआत, उत्कृष्ट कर्मचारी हुए सम्मानित
जयपुर। राजस्थान रोडवेज का 63वां स्थापना दिवस गुरुवार को मुख्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने गणेश पूजन के साथ की। इसके बाद सभा कक्ष में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। पिछले वित्त वर्ष में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों और बेहतर प्रदर्शन वाले डिपो को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ डिपो संचालन और परिणाम के लिए विद्याधर नगर आगार के मुख्य प्रबंधक पवन तिवाड़ी को प्रथम, प्रतापगढ़ के गजेन्द्र को दूसरा और तीसरे स्थान पर रहे जैसलमेर के मुख्य प्रबंधक दीपक कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उच्चतम आय प्रति किमी के लिए परिचालक जालौर के भंवरलाल रैगर, जयपुर के विनोद कुमार शर्मा, सीकर के सुमन व कंचन कुमारी तथा डीलक्स के मुकेश कुमार जाट सम्मानित हुए। उच्चतम डीजल औसत के लिए सीकर के राजकुमार भामू, सुभाष पूनिया और हनुमानगढ़ के हरगोपाल सिंह को सम्मान मिला। मुख्यालय के पुरुषोत्तम पुरोहित, महेश कुमार तिवाड़ी, सुनील कुमार शर्मा, शिल्पा सक्सेना, अवधेश शर्मा, उमेश नागर, रामस्वरूप मीना, भंवर वंश प्रदीप सिंह, राकेश कुमार वर्मा, मुकुल सोनी, समीर सैन, मदन सिंह, अजय अग्रवाल, नंदिनी जांगिड़, अजय कुमार, अजय यादव, अर्जुन सैनी और दीपांशु शर्मा भी सम्मानित हुए। तीन मुख्य प्रबंधक हेमराज मीना, दीपक कुमार व हरि सिंह चौहान को भी सम्मान मिला। चेयरमैन भवानी सिंह देथा व एमडी ने शुभकामनाएं दीं।

Comment List