मत वाला हुआ मौसम : निकाय चुनाव में 76.04% मतदान, शहरी सरकार चुनने के लिए लोगों में रहा उत्साह

जोधपुर में दो पक्ष भिड़े 

मत वाला हुआ मौसम : निकाय चुनाव में 76.04% मतदान, शहरी सरकार चुनने के लिए लोगों में रहा उत्साह
राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण में छुटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। प्रदेश के 162 नगरीय निकायों में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चला।

जयपुर। राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण में छुटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। प्रदेश के 162 नगरीय निकायों में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चला। प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार  लगभग 76.04% मतदान हुआ, जो पिछले चुनावों से 1.28% ज्यादा है। इस बार कुल 57 लाख 52 हजार 278 मतदाताओं में से 43 लाख 73 हजार 757 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। सबसे ज्यादा 91.98% मतदान अरनोद नगर पालिका और सबसे कम 61.49% मतदान चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पहले चरण में 5393 वार्डों में 7683 बूथों पर मतदान हुआ। इन वार्डों के लिए 20 हजार 623 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। प्रदेश में नए बने 73 निकायों में पहली बार चुनाव हो रहे हैं।

मतदान में झुंझुनूं, सीकर, बाड़मेर सहित कई जिलों में भी कई मतदान केन्द्रों पर हंगामा हुआ। डीडवाना-कुचामन जिले के डीडवाना के वार्ड-11 के बूथ पर परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे निर्दलीय विधायक यूनुस खान के साथ धक्का-मुक्की करने की सूचना है। विधायक के रिश्तेदारों ने कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों के समर्थकों पर वोटर आईडी छीनने का आरोप लगाया। नागौर के खत्रीपुरा में वार्ड 51 और 48 के फर्जी मतदान के आरोपों के बाद मारपीट और पथराव हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया।

अलवर में फर्जी मतदान का आरोप :

इसी प्रकार अलवर के वार्ड नंबर 31 में कांग्रेस प्रत्याशी पवन शर्मा के बेटे श्लोक शर्मा पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगा। बाद में पुलिस उसको थाने ले गई। अलवर के वार्ड संख्या 43 में भाजपा प्रत्याशी जगदीश अटल और उनके दोनों बेटों पर निर्दलीय उम्मीदवार अजय मीरवाल के समर्थकों से मारपीट  और गाड़ी में तोड़फोड़ करने के आरोप लगे हैं।

Read More शिक्षक दिवस पर देखिए शिक्षकों की एक उजली तस्वीर, खाली पदों के बीच उम्मीदों से चहकती कक्षाएं

निर्दलीय प्रत्याशी का वोट कोई और डाल गया :

Read More शिक्षक भावी पीढ़ी के मार्गदर्शक : अपने ज्ञान से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का करते हे निर्माण, देवनानी ने कहा- बदलते समय में शिक्षकों की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण

सवाई माधोपुर नगर परिषद के वार्ड-32 के निर्दलीय प्रत्याशी महेश सोनी उर्फ  भानू का वोट कोई और व्यक्ति ही डाल गया। इसके बाद प्रत्याशी ने चैलेंजिंग वोट की अपील की। इसी तरह धौलपुर नगर परिषद में वार्ड 57 में मतदान के दौरान भाजपा प्रत्याशी पप्पू जाट और निर्दलीय प्रत्याशी कमलजीत के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। दोनों पक्षों के समर्थक भी मौके पर पहुंच गए, जिससे माहौल गरमा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति संभाली।

Read More आरसीए चुनाव का बज गया बिगुल, 29 सितम्बर को होगा नई कार्यकारिणी का फैसला

 शिकायत पर बीएलओ को हटाया :

झुंझुनूं नगर परिषद के वार्ड संख्या 18 में बूथ संख्या 24 पर बीएलओ पर मतदान प्रभावित करने के आरोप के बाद उसे बूथ हटा दिया गया। इसको लेकर निर्दलीय प्रत्याशी सहीराम बराला ने की शिकायत थी।

जोधपुर में दो पक्ष भिड़े :

जोधपुर जिले के बालेसर दुर्गावता में वार्ड 23 और 25 के मतदान केंद्र में दो पक्षों में झड़प हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को वहां से हटाया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

आईसीसी रैंकिंग : टेस्ट गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह एक स्थान फिसले, बाबर आजम शीर्ष 10 से बाहर आईसीसी रैंकिंग : टेस्ट गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह एक स्थान फिसले, बाबर आजम शीर्ष 10 से बाहर
आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह एक स्थान फिसलकर तीसरे नंबर पर पहुंचे, मैट हेनरी दूसरे स्थान पर।...
6 माह से कम समय में रीको ने जारी की 2,800 करोड़ रुपए की 250 से अधिक स्वीकृतियां, जानें
निकाय चुनाव : प्रचार थमा, शक्ति प्रदर्शन के साथ प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत
सीएम का परकोटे में रोड शो : 1 किमी तक ओपन जीप में चले, भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट
मत वाला हुआ मौसम : निकाय चुनाव में 76.04% मतदान, शहरी सरकार चुनने के लिए लोगों में रहा उत्साह
राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारंभ पर बोले Yogi, कुपोषण खत्म कर स्वस्थ समाज और मजबूत भारत बनाने का संकल्प
रस्साकशी और रिले दौड़ में जयपुर के बधिर विद्यार्थियों ने लहराया परचम, 11 खिलाड़ियों ने जीते विजेता पदक