पंचायत चुनाव : तीसरे चरण में पंच-सरपंचों की 82.32 प्रतिशत वोटिंग, पढ़े पूरी खबर
बालोतरा जिले की समदरी पंचायत समिति में 64.81 प्रतिशत वोटिंग
जयपुर। प्रदेश के 27 जिलों में 116 पंचायत समितियों में तीसरे फेज में 3716 पंचायतों में 82.32 प्रतिशत वोटिंग हुई। सरपंच के 3716 और वार्ड पंच के 34,218 पदों के लिए सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू होकर शाम छह बजे तक चली। सबसे ज्यादा वोटिंग हनुमान जिले की पल्लू पंचायत समिति में 92.05 प्रतिशत और सबसे कम बालोतरा जिले की समदरी पंचायत समिति में 64.81 प्रतिशत वोटिंग हुई।
14 नवंबर को जिला परिषद-पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान :
वहीं चौथे चरण के जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए अभ्यर्थियों के नामांकन पत्रों की जांच हुई और 6 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित कर प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी। चौथे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 14 नवंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसके लिए मतदान दल 13 नवंबर को रवाना होंगे। चारों चरणों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना एक साथ 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से जिला मुख्यालय पर होगी।
15 नवंबर को पंच-सरपंच के नामांकन :
चौथे चरण में पंच और सरपंच पदों के लिए 15 नवंबर को सुबह 8 से 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसी दिन सुबह 11.30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी और दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी का अवसर मिलेगा। इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 16 नवंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। 17 नवंबर को उपसरपंच का चुनाव होगा।
25 से जिला प्रमुख-प्रधान के चुनाव :
मतगणना के बाद 25 नवंबर को जिला प्रमुख, 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख, 27 नवंबर को प्रधान और 28 नवंबर को उपप्रधान के चुनाव कराए जाएंगे। इस तरह प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव की प्रक्रिया नवंबर के अंतिम सप्ताह में पूरी होगी।
प्रमुख आंकडें :
27 जिलों की 3,716 ग्राम पंचायतों में मतदान।
सरपंच के 3,716 और वार्ड पंच के 34,218 पदों के लिए चुनाव।
कुल मतदाता: 1,06,81,567
पुरुष मतदाता: 55,48,472

Comment List