सोसायटी में युवती की सुरक्षा पर सवाल, पड़ोसी पर छेड़छाड़ का आरोप
जबरदस्ती करने का प्रयास
जयपुर। जयपुर की एक आवासीय सोसायटी में रहने वाली 22 वर्षीय युवती से पड़ोसी युवक ने छेड़छाड़ और मारपीट कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार युवती शुक्रवार रात करीब पौने नौ बजे सोसायटी के ग्राउंड फ्लोर पर टहल रही थी। इसी दौरान ब्लॉक-9 और ब्लॉक-10 के बीच सुनसान स्थान पर सोसायटी में रहने वाले एक युवक ने उसे रोक लिया। आरोप है कि युवक ने युवती के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया और छेड़छाड़ की।
पीड़िता के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। युवती के चीखने-चिल्लाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। घायल युवती ने सोसायटी के लोगों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के बाद युवती अपनी मां के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Comment List