जेकेके में बच्चों की कल्पनाओं को मिले शब्द, प्रदर्शनी में दिखी रचनात्मक सोच की झलक

क्रिआर कैनवास टेल प्रदर्शनी संपन्न

जेकेके में बच्चों की कल्पनाओं को मिले शब्द, प्रदर्शनी में दिखी रचनात्मक सोच की झलक
जेकेके में आयोजित क्रिआर कैनवास टेल प्रदर्शनी में बच्चों की रचनात्मकता को नया मंच मिला। बाल लेखक अनय सक्सेना ने रोचक अंदाज में कहानी लेखन की बारीकियां सिखाईं। काल्पनिक पात्रों से प्रेरित होकर बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को कहानियों का रूप दिया। प्रदर्शनी में आए आगंतुकों ने इन रचनाओं को उत्साहपूर्वक पढ़कर बच्चों की सृजनात्मक प्रतिभा की सराहना।

जयपुर। जेकेके में चल रही क्रिआर कैनवास टेल प्रदर्शनी में बच्चों की कल्पनाओं को शब्दों का सुंदर रूप देने की अनूठी पहल देखने को मिली। बाल लेखक अनय सक्सेना ने बच्चों को रोचक अंदाज में कहानी लिखने की कला सिखाई। बच्चों ने काल्पनिक पात्रों को देखकर अपनी-अपनी कहानियां लिखीं, जिन्हें प्रदर्शनी में आए आगंतुकों ने भी उत्साह से पढ़ा।

इस आयोजन ने नन्हे लेखकों और पाठकों का प्रेरणादायी समूह तैयार कर दिया। क्रिआर फाउंडेशन की “किताब बोली, मुझे बचा लो…” मुहिम के तहत बच्चों की रचनाओं को पुस्तक के रूप में प्रकाशित करने की तैयारी भी की जा रही है। संस्था के निदेशक कुलदीप धाब के निर्देशन में प्रस्तुत मिट्टू शो बच्चों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। क्रिआर कैनवास टेल प्रदर्शनी सोमवार को संपन्न हुई ।

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक