जयपुर में इतिहास का नया दरवाज़ा : एएसआई का पहला हाईटेक म्यूजियम तैयार, मानसरोवर स्थित कार्यालय में बना आधुनिक संग्रहालय; जल्द होगा उद्घाटन
मूक-बधिर बच्चों के लिए साइन लैंग्वेज में जानकारी उपलब्ध
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने जयपुर में अपनी तरह का पहला आधुनिक और हाईटेक संग्रहालय तैयार। जयपुर के मानसरोवर स्थित पटेल मार्ग पर बने एएसआई के जयपुर मंडल कार्यालय के प्रथम तल पर विकसित यह संग्रहालय जल्द ही आमजन और पर्यटकों के लिए खोला जाएगा।
जयपुर। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने जयपुर में अपनी तरह का पहला आधुनिक और हाईटेक संग्रहालय तैयार कर लिया है। जयपुर के मानसरोवर स्थित पटेल मार्ग पर बने एएसआई के जयपुर मंडल कार्यालय के प्रथम तल पर विकसित यह संग्रहालय जल्द ही आमजन और पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। खास बात यह है कि यहां प्रवेश निशुल्क रखने की योजना है, जिससे अधिक से अधिक लोग इतिहास से जुड़ सकें। हाईटेक सुविधाओं से लैस होगा संग्रहालय यह संग्रहालय आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित है।
यहां टच स्क्रीन कियोस्क और एलईडी टीवी लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से दर्शक पुरातात्विक स्थलों और वस्तुओं की जानकारी इंटरएक्टिव तरीके से प्राप्त कर सकेंगे। विशेष रूप से मूक-बधिर बच्चों के लिए साइन लैंग्वेज में जानकारी उपलब्ध कराना इसे और भी समावेशी बनाता है।

Comment List