आम आदमी पार्टी का भाजपा सरकार पर हमला : जिलाध्यक्ष अमित दाधीच बोले- जयपुर के वार्डों में गंदगी, बदइंतजामी से लोग परेशान ; सरकार का कोई ध्यान नहीं

नगर निगम के अधिकारी लोगों की समस्याओं को लेकर गंभीर नही

आम आदमी पार्टी का भाजपा सरकार पर हमला : जिलाध्यक्ष अमित दाधीच बोले- जयपुर के वार्डों में गंदगी, बदइंतजामी से लोग परेशान ; सरकार का कोई ध्यान नहीं
जयपुर के वार्डो में गंदगी और बदइंतजामी को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए ऐलान किया है कि आप पार्टी आम लोगों की समस्याओं के लिए संघर्ष करेगी।

जयपुर। राजधानी जयपुर के वार्डो में गंदगी और बदइंतजामी को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए ऐलान किया है कि आप पार्टी आम लोगों की समस्याओं के लिए संघर्ष करेगी। जयपुर जिलाध्यक्ष अमित दाधीच ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि जयपुर के कई वार्डों में लोग गंदगी से परेशान हैं। कई वार्ड में तो टूटे सीवरेज के चलते गलियों में गंदगी बह रही है और लोग उसी में से गुजरने को मजबूर हैं। हमारे कार्यकर्ताओं ने जयपुर में ऐसे कई वार्ड के दौरे कर लोगों की परेशानी समझी है। नगर निगम के अधिकारी लोगों की समस्याओं को लेकर गंभीर नही है। यंहा पार्षद भाजपा के जीतें या कांग्रेस के लेकिन दोनों ही लोगों की पीड़ा समझने में नाकायमाब रहे हैं। हम इन सभी समस्याओं को लेकर लोगों के लिए संघर्ष करेंगे।

हम दौरे वाले सभी वार्डों के लिए नगर निगम में ज्ञापन देंगे और लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। जिला महिला अध्यक्ष संगीता गौड़ ने कहा कि लोगों की समस्याओं को लेकर हम नगर निगम में आयुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे। नगर निगम के अफसरों को जनता की समस्याओं के लिए चेताएंगे। नगर निगम में पार्टी के उतरने के सवाल पर कहा कि हम शिक्षा, स्वास्थ्य और सफाई व्यवस्था के मुद्दे पर आगामी निकाय चुनाव में प्रत्याशी मैदान में उतारेंगे। दाधीच ने कहा कि हम प्रदेश भर में अपने प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाएंगे। इससे पहले लोगों को आप पार्टी के मुद्दों के बारे में जानकारी देंगे। हमारी पार्टी में हम जल्दी ही खाली पदों को भरकर सभी जिलों में सक्रिय होंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस