हादसे के बाद फिर जागा निगम हेरिटेज, दो जर्जर इमारतों को खाली कर मरम्मत कराने के दिए निर्देश

आयुक्त एवं महापौर ने भी किए दौरे

हादसे के बाद फिर जागा निगम हेरिटेज, दो जर्जर इमारतों को खाली कर मरम्मत कराने के दिए निर्देश

हवामहल जोन उपायुक्त सीमा चौधरी ने आमेर इलाके में दो जर्जर भवनों का निरीक्षण किया और खतरे को देखते हुए मकान में रहने वालों को तुरंत मकान खाली कर मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

जयपुर। बारिश के चलते चारदीवारी क्षेत्र में जर्जर इमारतों के गिरने से हुए हादसों के तत्काल बाद नगर निगम जयपुर हेरिटेज की नींद तो खुल जाती है, लेकिन यह जल्द ही फिर नींद में चले जाते हैं। इसका खमियाजा यह है कि दो बार हुई घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। निगम हेरिटेज के सुभाष चौक इलाके में गुरुवार सुबह सात बजे झिलाई हाउस में जर्जर मकान के क्षतिग्रस्त होने एवं एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद दो जर्जर मकानों के क्षतिग्रस्त हिस्सों को गिराया गया। इसके साथ ही एक जर्जर भवन को सील किया गया। किशनपोल जोन उपायुक्त दिलीप भंभानी ने बताया कि जोन कार्यालय की ओर से जर्जर भवनों के निरीक्षण के लिए बनी कमेटी को जर्जर भवनों की रिपोर्ट रैफर की गई थी।

जिनमें शुक्रवार को दो भवनों के जर्जर हिस्से को इंजीनियरिंग विंग की मदद से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान सतर्कता शाखा की टीम भी मौजूद रहे। वहीं, लोहा मंडी नाटाणी के रास्ते में एक अन्य जर्जर भवन के नीचे संचालित गोदामों को अस्थायी रूप से सील कर गोदाम संचालक को मरम्मत कराने के लिए पाबंद किया है। हवामहल जोन उपायुक्त सीमा चौधरी ने आमेर इलाके में दो जर्जर भवनों का निरीक्षण किया और खतरे को देखते हुए मकान में रहने वालों को तुरंत मकान खाली कर मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जोन उपायुक्त ने भवन मालिक से शपथ पत्र लिया।

आयुक्त एवं महापौर ने भी किए दौरे
जिला कलक्टर के निर्देश पर मानसून पूर्व सभी जर्जर इमारतों का सर्वे कराने के निर्देश के बाद निगम के अधिकारियों ने खानापूर्ति कर जर्जर इमारतों को नोटिस देकर इतिश्री कर ली थी। हालांकि इस तरह की घटनाएं नहीं हो इसके लिए  निगम हैरिटेज आयुक्त डॉ. निधि पटेल एवं महापौर कुसुम यादव ने चारदीवारी के विभिन्न इलाकों का दौरा करने के साथ ही अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे लेकिन आदेश कागजों में दफन हो गए और तीन लोगों की मौत हो गई।  

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना