आर यू एच एस में एलर्जी क्लिनिक शुरू, देश में लगभग 20–30 प्रतिशत लोग किसी न किसी प्रकार की एलर्जी से प्रभावित

मरीजों को एक ही स्थान पर आधुनिक जांच सुविधाएं

आर यू एच एस में एलर्जी क्लिनिक शुरू, देश में लगभग 20–30 प्रतिशत लोग किसी न किसी प्रकार की एलर्जी से प्रभावित

आरयूएचएस अस्पताल, जयपुर में एक अत्याधुनिक और उन्नत एलर्जी क्लिनिक का शुभारंभ। यह क्लिनिक एलर्जी से पीड़ित मरीजों को एक ही स्थान पर आधुनिक जांच सुविधाएं, विशेषज्ञ परामर्श तथा प्रभावी उपचार प्रदान। यहां पर नवीनतम तकनीकों के माध्यम से विभिन्न प्रकार के एलर्जेन की पहचान की जाएगी, जिससे मरीजों को उनके रोग के मूल कारण तक पहुंचने में मदद।

जयपुर। आज के समय में एलर्जी संबंधी रोग पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ती हुई एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य समस्या के रूप में उभर रहे हैं, और भारत भी इससे अछूता नहीं है। विभिन्न अध्ययनों के अनुसार देश में लगभग 20–30 प्रतिशत लोग किसी न किसी प्रकार की एलर्जी से प्रभावित हैं। इनमें एलर्जिक राइनाइटिस, अस्थमा, त्वचा से संबंधित एलर्जी तथा विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों से होने वाली एलर्जी प्रमुख हैं। बढ़ते वायु प्रदूषण, बदलती जीवनशैली, शहरीकरण, धूल-मिट्टी, पराग कणों की अधिकता तथा अन्य पर्यावरणीय कारणों के चलते इन रोगों की संख्या में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। एलर्जी केवल असुविधा का कारण नहीं है, बल्कि कई बार यह जीवन की गुणवत्ता को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है। लगातार छींक आना, सांस लेने में तकलीफ, त्वचा पर चकत्ते या खुजली जैसे लक्षण मरीजों के दैनिक जीवन को प्रभावित करते हैं।

ऐसे में एलर्जी की सही और वैज्ञानिक पहचान, उसके कारणों की सटीक जांच तथा समय पर उचित उपचार अत्यंत आवश्यक हो जाता है। इसी उद्देश्य से विशेष और समर्पित एलर्जी केंद्रों की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए आरयूएचएस अस्पताल, जयपुर में एक अत्याधुनिक और उन्नत एलर्जी क्लिनिक का शुभारंभ किया गया है। यह क्लिनिक एलर्जी से पीड़ित मरीजों को एक ही स्थान पर आधुनिक जांच सुविधाएं, विशेषज्ञ परामर्श तथा प्रभावी उपचार प्रदान करेगा। यहां पर नवीनतम तकनीकों के माध्यम से विभिन्न प्रकार के एलर्जेन की पहचान की जाएगी, जिससे मरीजों को उनके रोग के मूल कारण तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण   भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण  
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पंजाब पुलिस की छापेमारी की कड़ी निंदा की। प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे कानून-व्यवस्था...
सरकार को विधायक से मारपीट मामले में करानी चाहिए निष्पक्ष जांच : असलियत का चले पता, गहलोत ने कहा-  दोषियों पर हो उचित कार्रवाई
आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार जारी : सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, विरोध में किया प्रदर्शन
भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट गैंग का खुलासा : कमजोर अभ्यर्थी खुद की जगह अधिक योग्य उम्मीदवारों को बैठाकर लाखों में करते थे सौदा, 3अहम मामलों का पर्दाफाश
असर खबर का : समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर हरकत में आया प्रशासन, तहसीलदार ने मंडी परिसर व तुलाई केंद्र का किया निरीक्षण
बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य
दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग