जेकेके की अनियमितताओं के खिलाफ कलाकारों का फूटा आक्रोश : पुराना संविधान लागू करने और गर्वनिंग काउंसिल गठित करने की मांग

प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

जेकेके की अनियमितताओं के खिलाफ कलाकारों का फूटा आक्रोश : पुराना संविधान लागू करने और गर्वनिंग काउंसिल गठित करने की मांग
थिएटर आर्टिस्ट उज्जवल प्रकाश मिश्रा, अमित शर्मा सहित अन्य कलाकारों ने आरोप लगाया कि जेकेके में भ्रष्टाचार और भेदभाव की शिकायतें बार-बार मुख्यमंत्री और मंत्रियों तक पहुंचाई गईं, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

जयपुर। जवाहर कला केंद्र को लेकर बुधवार को कलाकारों का आक्रोश फूट पड़ा। विभिन्न विधाओं से जुड़े कलाकार संयुक्त रूप से सड़कों पर उतर आए और जेकेके प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कलाकारों का आरोप है कि जेकेके में भ्रष्टाचार, अवैध नियुक्तियां, पदोन्नति-क्रमोन्नति घोटाले और डेपुटेशन पर टिके कर्मचारियों की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है। विरोध के दौरान कलाकारों के प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। जेकेके का पुराना संविधान लागू करने और गर्वनिंग काउंसिल गठित करने जैसी मांग भी उठाई गई।

थिएटर आर्टिस्ट उज्जवल प्रकाश मिश्रा, अमित शर्मा सहित अन्य कलाकारों ने आरोप लगाया कि जेकेके में भ्रष्टाचार और भेदभाव की शिकायतें बार-बार मुख्यमंत्री और मंत्रियों तक पहुंचाई गईं, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कलाकारों ने मांग की कि जेकेके प्रशासन में बैठे अधिकारियों पर निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। कलाकारों ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने जेएलएन मार्ग पर वीआईपी मूवमेंट का हवाला देते हुए प्रदर्शन से रोका। तब वे जेकेके के पीछे वाले प्रवेश द्वार पर एकत्र हुए और भ्रष्टाचार हटाओ, जेकेके को बचाओ, खाली वाउचर संस्कृति नहीं चलेगी.. जैसे नारे लगाते हुए आक्रोश व्यक्त किया।

कलाकारों ने ज्ञापन सौंपा है और उनकी मांगों को सक्षम स्तर पर भेजा जाएगा। पदोन्नति और क्रमोन्नति के मामलों में विभाग ने पहले ही जवाब दे दिया है। किसी भ्रष्टाचार या घोटाले का स्पष्ट मामला सामने नहीं आया है, फिर भी कलाकारों की समस्याओं पर गंभीरता से काम होगा।
- अलका मीणा, अतिरिक्त महानिदेशक (जेकेके) 

Post Comment

Comment List

Latest News

जापान में सजेगा राजस्थान, विरासत से वन्यजीव तक दिखेगी तस्वीर जापान में सजेगा राजस्थान, विरासत से वन्यजीव तक दिखेगी तस्वीर
जापान के टोक्यो में आयोजित 'टूरिज्म एक्सपो जापान-2026' में राजस्थान पर्यटन विभाग अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। राज्य...
असहमति के बाद भी सहयोगी आयुक्तों को तरजीह नहीं देते ज्ञानेश कुमार, तत्काल दें इस्तीफा: सिंघवी
कतर की मध्यस्थता में न्यूयॉर्क में अमेरिका से हुई बातचीत में ईरान ने रखी शर्तें: बघाई
गो गैस अब प्रदेश भर में होगी उपलब्ध, नेटवर्क विस्तार को लेकर सीएमडी नितिन खोरा का बड़ा ऐलान
शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 299 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,446 पर बंद; धातु, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में उछाल
यूं होता है पंचायती राज संस्थाओं में सीटों का आरक्षण, जानें
राजस्थान के निर्यातकों को नए बाजारों से जोड़ने पर जोर, टीपीसीआई और राजस्थान चैम्बर की बैठक में एफटीए ; सरकारी योजनाओं व सेक्टर-वाइज प्रशिक्षण पर बनी सहमति