अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : तीन माह में 2,974 प्रकरणों में कार्रवाई, 43.59 करोड़ का जुर्माना ; 374 एफआईआर दर्ज

अभियान से प्रदेश में अवैध खनन माफिया पर प्रभावी अंकुश

अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : तीन माह में 2,974 प्रकरणों में कार्रवाई, 43.59 करोड़ का जुर्माना ; 374 एफआईआर दर्ज
राज्य सरकार के निर्देश पर अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खान एवं भू-विज्ञान विभाग ने 1 अप्रैल से 30 जून तक प्रदेशभर में व्यापक कार्रवाई करते हुए 2,974 प्रकरणों में कार्रवाई। इस दौरान 3.65 लाख से अधिक मात्रा में अवैध खनिज, 3,020 वाहन एवं मशीनें जब्त।

जयपुर। राज्य सरकार के निर्देश पर अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खान एवं भू-विज्ञान विभाग ने 1 अप्रैल से 30 जून तक प्रदेशभर में व्यापक कार्रवाई करते हुए 2,974 प्रकरणों में कार्रवाई की है। इस दौरान 3.65 लाख से अधिक मात्रा में अवैध खनिज, 3,020 वाहन एवं मशीनें जब्त की गईं। साथ ही 374 एफआईआर दर्ज कर 267 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान 43.59 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि 13.49 करोड़ रुपये की वास्तविक वसूली भी की गई। अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान की लगातार मॉनिटरिंग निदेशक एम.पी. नीणा, अतिरिक्त निदेशक महेश माथुर तथा अतिरिक्त निदेशक (सतर्कता) धर्मेंद्र लोहार कर रहे हैं। विभाग का कहना है कि इस अभियान से प्रदेश में अवैध खनन माफिया पर प्रभावी अंकुश लगा है।

उदयपुर जोन रहा सबसे आगे : अभियान में उदयपुर जोन के ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 827 प्रकरणों में कार्रवाई की। यहां 20.47 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा। इसके अलावा 823 वाहन एवं मशीनें जब्त की गईं, 86 एफआईआर दर्ज हुईं तथा 76 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं उदयपुर  एसएमई  ने अकेले 9.75 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाकर प्रदेश में नया रिकॉर्ड बनाया। यहां 159 प्रकरणों में कार्रवाई, 169 वाहन-मशीनों की जब्ती, 19 एफआईआर तथा 17 गिरफ्तारियां दर्ज की गईं।

भीलवाड़ा एसएमई ने कार्रवाई में बनाया रिकॉर्ड : भीलवाड़ा एसएमई ने सर्वाधिक 598 प्रकरणों में कार्रवाई कर प्रभावी प्रवर्तन का रिकॉर्ड बनाया। यहां 575 वाहन एवं मशीनें जब्त की गईं, 61 एफआईआर दर्ज हुईं, 49 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा 5.55 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया।

जयपुर एसएमई ने सबसे अधिक खनिज जब्त किया : जयपुर एसएमई ने  2.89 लाख से अधिक मात्रा में अवैध खनिज जब्त कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। यहां 466 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 470 वाहन एवं मशीनें जब्त की गईं, 49 एफआईआर दर्ज हुईं तथा 4.39 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया।

Read More पेपर लीक पर सख्ती, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

अजमेर एसएमई का भी प्रभावी प्रदर्शन : अजमेर एसएमई ने 372 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 89 हजार से अधिक अवैध खनिज जब्त किए। यहां 392 वाहन एवं मशीनें जब्त हुईं, 77 एफआईआर दर्ज की गईं, 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा 5.69 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया।

Read More कानोता विवाद पर परिवहन निरीक्षकों का कार्य बहिष्कार जारी, आज डीजीपी से करेंगे मुलाकात

कमजोर प्रदर्शन वाले कार्यालयों पर कार्रवाई के संकेत : प्रदेशव्यापी समीक्षा में बूंदी-1, बूंदी-द्वितीय, झालावाड़, दौसा, बारां और प्रतापगढ़ कार्यालयों का प्रदर्शन अपेक्षा से कमजोर पाया गया। इन कार्यालयों में कार्रवाई, जब्ती और राजस्व वसूली के आंकड़े लक्ष्य के अनुरूप नहीं रहे। विभाग ने संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जवाब-तलब करने के संकेत दिए हैं। संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर नॉन-फील्ड पदस्थापन, नोटिस और अन्य प्रशासनिक कार्रवाई की जा सकती है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अभियान में प्रदर्शन आधारित जवाबदेही तय की जाएगी।

Read More धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सचिन पायलट का बड़ा बयान, बोले- युवाओं की जीत हुई, छात्रों की आवाज आखिरकार सुनी गई

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई