FSTP प्लांट स्थापना में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई : तीन अधिकारी निलंबित, झाबर सिंह खर्रा ने दिए थे निर्देश

जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई जारी

FSTP प्लांट स्थापना में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई : तीन अधिकारी निलंबित, झाबर सिंह खर्रा ने दिए थे निर्देश

नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग ने एफएसटीपी की स्थापना कार्यों में गड़बड़ी और लापरवाही के मामले में बड़ी कार्रवाई। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के निर्देश पर विभाग ने तीन अधिकारियों को किया निलंबित। मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि भ्रष्टाचार और कार्य में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई जारी।

जयपुर। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग ने एफएसटीपी (फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) की स्थापना कार्यों में गड़बड़ी और लापरवाही के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के निर्देश पर विभाग ने तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित अधिकारियों में निदेशालय में तैनात अधीक्षण अभियंता सतीश गुप्ता, अधिशासी अभियंता दीपक सिंघल और सहायक अभियंता प्रतीक कुमावत शामिल हैं। इन पर आरोप है कि इन्होंने एफएसटीपी स्थापना कार्य को समय पर पूर्ण नहीं कराया और अनुबंध की शर्तों के विपरीत फर्म को भुगतान की सिफारिश की।

इसके अलावा, इन अधिकारियों ने मंत्री के निर्देशों के विपरीत अंतरिम समय विस्तार का प्रस्ताव प्रेषित किया। उल्लेखनीय है कि प्रदेशभर के 33 शहरों में एफएसटीपी प्लांट की स्थापना का कार्य शुरू किया गया था, ताकि शहरी क्षेत्रों में सीवरेज और मलजल निस्तारण की बेहतर व्यवस्था हो सके। विभागीय जांच में लापरवाही और अनुशासनहीनता प्रमाणित होने पर यह कार्रवाई की गई है। मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि भ्रष्टाचार और कार्य में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली
हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में “लोक कला और जनसंचार” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ। कार्यक्रम में मुख्य...
नाटो के भविष्य पर मंडराया संकट: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य खोलने के लिए मांगी सहयोगी देशों से मदद  
आर्मेनिया सरकार को जयशंकर ने दिया धन्यवाद: 550 से अधिक भारतीय नागरिकों को ईरान से निकालने में की मदद, बचाव अभियान जारी
भाजपा मोर्चा ने शहीद राजा हसन खान मेवाती के 499वें शहादत दिवस पर विचार संगोष्ठी, रोजा इफ्तार का आयोजन
LPG किल्लत के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चूल्हा जलाकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, विफल विदेश नीति का लगाया आरोप
केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किस किस का है नाम, यहां देखें पूरी सूची
खाद्य सुरक्षा बढ़ाने के लिए जयपुर में फॉस्टेग प्रशिक्षण : सुरक्षित खाद्य बनाने के नियमों की जानकारी, फूड हैंडलर्स को मिलेगा प्रमाण पत्र