पुलिस मुख्यालय का बड़ा कदम : शाम 6 से 9 बजे तक थानाप्रभारी से लेकर आईजी तक करेंगे पैदल गश्त, आईजी कानून-व्यवस्था की ओर से आदेश जारी

अपने-अपने क्षेत्र में अनिवार्य रूप से पैदल गश्त

पुलिस मुख्यालय का बड़ा कदम : शाम 6 से 9 बजे तक थानाप्रभारी से लेकर आईजी तक करेंगे पैदल गश्त, आईजी कानून-व्यवस्था की ओर से आदेश जारी

राजस्थान में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने बड़ा कदम उठाया है। इस संबंध में आईजी कानून-व्यवस्था अनिल कुमार टांक की ओर से आदेश जारी किए हैं और महानिदेशक पुलिस कानून व्यवस्था को इस प्रति भेजी गई है। इस गश्त के दौरान लिए गए फोटोग्राफ और वीडियो अपलोड किए जाएंगे। इसके लिए अलग से एक लिंक दिया गया है।

जयपुर। राजस्थान में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने बड़ा कदम उठाया है। इस संबंध में आईजी कानून-व्यवस्था अनिल कुमार टांक की ओर से आदेश जारी किए हैं और महानिदेशक पुलिस कानून व्यवस्था को इस प्रति भेजी गई है। आदेश में लिखा है कि अब प्रदेश के सभी पुलिस अधिकारी थानाप्रभारी से लेकर पुलिस महानिरीक्षक तथा पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी प्रतिदिन शाम 6 से रात 9 बजे तक अपने-अपने क्षेत्र में अनिवार्य रूप से पैदल गश्त करेंगे।

इस गश्त के दौरान लिए गए फोटोग्राफ और वीडियो अपलोड किए जाएंगे। इसके लिए अलग से एक लिंक दिया गया है। आदेश में रेंज के समस्त महानिरीक्षक, उप महानिरीक्षक, सभी जिला पुलिस अधीक्षक, तथा जयपुर एवं जोधपुर आयुक्तालय के पुलिस उपायुक्तों को इस निर्देश की पालना कराने के निर्देश दिए हैं।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा