बीसलपुर पायलट प्रोजेक्ट की देशभर में सराहना, MCAD योजना में राजस्थान दूसरे स्थान पर

जल संरक्षण के साथ आधुनिक कृषि को नई दिशा

बीसलपुर पायलट प्रोजेक्ट की देशभर में सराहना, MCAD योजना में राजस्थान दूसरे स्थान पर
बीसलपुर बांध से जुड़े माइक्रो कमांड एरिया डेवलपमेंट पायलट प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली। 20 राज्यों में संचालित MCAD परियोजनाओं के मूल्यांकन में राजस्थान का बीसलपुर पायलट प्रोजेक्ट दूसरे स्थान पर रहा। प्रथम स्थान पर छत्तीसगढ़ का प्रोजेक्ट है, जहां लगभग 5,000 हेक्टेयर कमांड एरिया में कार्य किया जा रहा।

जयपुर। बीसलपुर बांध से जुड़े माइक्रो कमांड एरिया डेवलपमेंट (MCAD) पायलट प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। 20 राज्यों में संचालित MCAD परियोजनाओं के मूल्यांकन में राजस्थान का बीसलपुर पायलट प्रोजेक्ट दूसरे स्थान पर रहा है। प्रथम स्थान पर छत्तीसगढ़ का प्रोजेक्ट है, जहां लगभग 5,000 हेक्टेयर कमांड एरिया में कार्य किया जा रहा है। हाल ही में जल शक्ति मंत्रालय की टीम ने बीसलपुर परियोजना का निरीक्षण कर यहां किए जा रहे कार्यों की सराहना की। मंत्रालय के मुख्य अभियंता योगेश पैठानकर तथा मुख्य अभियंता एवं एमसीएडी कमिश्नर बी.सी. विश्वकर्मा ने परियोजना के क्रियान्वयन और प्रगति को उत्कृष्ट बताया।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत बीसलपुर बांध से लगभग 5,000 हेक्टेयर कमांड एरिया में फव्वारा (स्प्रिंकलर) सिंचाई प्रणाली विकसित की जा रही है। इसका उद्देश्य पानी की प्रत्येक बूंद का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना, सिंचाई दक्षता बढ़ाना और किसानों की फसल उत्पादकता में वृद्धि करना है। यह परियोजना प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में शामिल है। इसकी प्रगति की समीक्षा मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) स्तर पर प्रत्येक 15 दिन में की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि यह मॉडल भविष्य में देश के अन्य राज्यों के लिए भी मिसाल बनेगा और जल संरक्षण के साथ आधुनिक कृषि को नई दिशा देगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी
जयपुर के हीरापुरा बस टर्मिनल से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान रोडवेज की 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसों का...
प्रह्लाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार : बैठक में की विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, बोले- मुझ पर भरोसा करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : फ्रांस से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर, नियंत्रण से बाहर हवाएं
दिल्ली में छाए 'धन्यवाद राहुल गांधी' के होर्डिंग, युवा कांग्रेस बोली- छात्रों के संघर्ष और नेतृत्व की ऐतिहासिक जीत
कारगिल विजय दिवस पर विधानसभा में शहीदों को श्रद्धांजलि, स्पीकर देवनानी ने किया पुष्पचक्र अर्पित
कारगिल विजय दिवस: सीएम भजनलाल ने दी अमर जवान ज्योति पर श्रद्धांजलि, शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को किया नमन, कहा-कारगिल के वीर सदैव रहेंगे प्रेरणास्रोत
प्रमोद तिवारी का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला, बोले- कौरवी शासन का अंत शुरू, पांडवों की हो चुकी है वापसी