संभावित तबादलों पर भाजपा सक्रिय, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने मंत्रियों को किया तलब

तबादलों सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श

संभावित तबादलों पर भाजपा सक्रिय, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने मंत्रियों को किया तलब
प्रदेश में संभावित प्रशासनिक तबादलों को लेकर भाजपा संगठन सक्रिय। इसी क्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने सरकार के कई मंत्रियों को भाजपा प्रदेश कार्यालय तलब। सबसे पहले राजस्व मंत्री हेमंत मीणा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात कर चर्चा। इसके बाद ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भी भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे और प्रदेशाध्यक्ष के साथ तबादलों सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श।

जयपुर। प्रदेश में संभावित प्रशासनिक तबादलों को लेकर भाजपा संगठन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने सरकार के कई मंत्रियों को भाजपा प्रदेश कार्यालय तलब किया है। सबसे पहले राजस्व मंत्री हेमंत मीणा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात कर चर्चा की। इसके बाद ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भी भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे और प्रदेशाध्यक्ष के साथ तबादलों सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। सूत्रों के अनुसार दोपहर बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को भी भाजपा प्रदेश कार्यालय बुलाया गया है। माना जा रहा है कि प्रदेश में होने वाले तबादलों और उनसे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर संगठन स्तर पर मंत्रियों के साथ समन्वय और चर्चा की जा रही है। हालांकि, भाजपा संगठन या सरकार की ओर से इस बैठक के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। राजनीतिक गलियारों में इन बैठकों को संभावित तबादला प्रक्रिया से जोड़कर देखा जा रहा है।

भाजपा ऑफिस में लोगों की भीड़: 
राजस्थान में तबादला पर 10 जुलाई को प्रतिबंध लग चुका है। लेकिन इसके बावजूद अभी भी बीजेपी ऑफिस में भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अपने मिलने वालों के तबादलों की परिवेदनाएं लेकर पहुंच रहे हैं।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन