बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा ने अपनी ही सरकार को घेरा, JDA के विकास कार्यों पर उठाए सवाल

विधायक गोपाल शर्मा ने कसा तंज

बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा ने अपनी ही सरकार को घेरा, JDA के विकास कार्यों पर उठाए सवाल

विधानसभा में बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा ने सिविल लाइंस विधानसभा में जेडीए के स्वीकृत विकास कार्यों को लेकर अपनी ही सरकार को घेरते हुए कटघरे में खड़ा किया

जयपुर। विधानसभा में बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा ने सिविल लाइंस विधानसभा में जेडीए के स्वीकृत विकास कार्यों को लेकर अपनी ही सरकार को घेरते हुए कटघरे में खड़ा किया। गोपाल शर्मा ने यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को लेकर दिए गए जवाब के बाद कहा कि यह जवाब जेडीए का दिया गया है। वह आपत्तिजनक है, इसमें असत्य है। मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र में 2023 से लेकर 2025 तक 25 करोड रुपए के कार्य स्वीकृत किए गए। जवाब से विधायक गोपाल शर्मा असंतुष्ट नजर आए तो खर्रा ने कहा कि भूमि की उपलब्धता नहीं हो रही है और भूमि अधिकरण की प्राप्त करने के प्रयास किया जा रहे हैं।

बिना भूमि कोई निर्माण नहीं हो सकता वह भी प्राप्त होते निर्माण तेजी से पूर्ण करवाने का प्रयास किया जाएगा। जहां तक विधानसभा के विधायकों से विचार विमर्श की बात है तो मैं जयपुर विकास प्राधिकरण को निर्देशित कर दूंगा। जिन-जिन विधानसभा क्षेत्र में जयपुर विकास प्राधिकरण योजना बनाता है ,कार्य प्रस्तावित करता है उससे पहले स्थानीय विधायकों से चर्चा करे। विधायक गोपाल शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि स्पीकर का जिला होने के कारण अजमेर में तो कभी यह गलती की नहीं है। जेडीए को नगर निगम के क्षेत्र में घुसने का क्या अधिकार है? नगरीय विकास और स्वायत्त शासन विभाग दोनों समन्वय से कम करें जहां नगर निगम कम कर सकता है। वहां नगर निगम करता है जहां दोनों मिलकर काम करते हैं वहां जेडीए करता है। सदन को अगर कोई आपत्ति है तो नगर निगम और जेडीए आपसी समन्वय के साथ काम करें। विधायक गोपाल शर्मा ने 74वें संशोधन के बाद जेडीए की आवश्यकता को लेकर किया प्रश्न खड़ा।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

ऐतिहासिक रहा बजट सत्र : कांग्रेस पर लगा महिला विरोधी होने का अमिट दाग, रिजिजू ने कहा- अपने अधिकार छीनने के लिए इन दलों को माफ नहीं करेगी आक्रोशित महिलाएं ऐतिहासिक रहा बजट सत्र : कांग्रेस पर लगा महिला विरोधी होने का अमिट दाग, रिजिजू ने कहा- अपने अधिकार छीनने के लिए इन दलों को माफ नहीं करेगी आक्रोशित महिलाएं
रिजिजू ने बजट सत्र को ऐतिहासिक बताते हुए कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने...
भजनलाल शर्मा ने दी स्वीकृति : कृषि उपज मण्डी समितियों में होंगे 21 करोड़ के विकास कार्य, व्यापारियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
तमिलनाडु में तीखे मोड़ पर अनियंत्रित हुआ वाहन : खाई में गिरा पर्यटकों से भरा ट्रैवलर, हादसे में 9 लोगों की मौत
विश्व धरोहर दिवस : जंतर-मंतर में पर्यटकों को मिला नि :शुल्क प्रवेश, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक धरोहर की महत्ता को जाना
प्रदेश में भीषण गर्मी की चेतावनी : अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है बढ़ोतरी, धूलभरी आंधी और बारिश की संभावना
अंतरराष्ट्रीय विधायी प्रशिक्षण कार्यक्रम : वासुदेव देवनानी ने कहा- सरल भाषा से जनता तक पहुंचे कानून, पारदर्शिता जरूरी
आज रात देश को संबोधित करेंगे मोदी : महिला आरक्षण विधेयक पर रख सकते है अपनी बात, विधेयक के गिरने के लिए विपक्ष को ठहराया जिम्मेदार