भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का गहलोत के बयान पर पलटवार, कहा- कागजी शिलान्यास बनाम धरातल का विकास

काम की कछुआ चाल के असली जिम्मेदार

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का गहलोत के बयान पर पलटवार, कहा- कागजी शिलान्यास बनाम धरातल का विकास
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर पचपदरा रिफाइनरी को लेकर जनता को गुमराह करने का आरोप। उन्होंने कहा कि 2013 का शिलान्यास केवल चुनावी स्टंट था। राठौड़ के अनुसार, भाजपा सरकार ने HPCL समझौते का पुनर्मूल्यांकन कर राज्य के हजारों करोड़ रुपये बचाए, जबकि कांग्रेस शासन में परियोजना की रफ्तार धीमी।

जयपुर। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पा पलटवार करते हुए कहा कि गहलोत पचपदरा रिफाइनरी को लेकर जनता को गुमराह करना बंद करें। राजस्थान की जनता भ्रामक बयानों और चुनावी स्टंट को अंतर अच्छी तरह जानती है। राठौड़ ने कहा कि 2013 में चुनाव से ठीक दो महीने पहले बिना बजट, बिना जमीन और बिना पर्यावरण मंजूरी के केवल वोट बैंक के लिए पत्थर लगाना 'विकास' नहीं, राजनैतिक छलावा था। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के हितों को ताक पर रखकर HPCL से जो MoU किया था, वह राजस्थान पर भारी वित्तीय बोझ था।

2014 में भाजपा सरकार ने कड़ा मोलभाव (Re-negotiation) कर राज्य के हजारों करोड़ रुपये बचाए। लागत बढ़ने का रोना रोने वाले याद रखें कि 2018 से 2023 के बीच अपनी आंतरिक गुटबाजी और प्रशासनिक अकर्मण्यता के कारण इस प्रोजेक्ट को अटकाने, लटकाने और भटकाने का काम किसने किया? काम की कछुआ चाल के असली जिम्मेदार आज खुद को दूरदर्शी बता रहे हैं! हमारी 'डबल इंजन' सरकार कागजी पत्थरों पर नहीं, धरातल पर काम करने में विश्वास रखती है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में पचपदरा रिफाइनरी का काम अब पूरी पारदर्शिता और तीव्र गति से पूरा होकर जल्द राजस्थान की प्रगति का नया आधार बनेगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि लागत बढ़ने की बात करने वाले यह भी बताएं कि वर्ष 2018 से 2023 के बीच परियोजना की प्रगति धीमी रहने के लिए कौन जिम्मेदार था। उनके अनुसार कांग्रेस सरकार की आंतरिक गुटबाजी और प्रशासनिक अकर्मण्यता के कारण परियोजना की गति प्रभावित हुई। राठौड़ ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार कागजी शिलान्यास नहीं बल्कि धरातल पर विकास में विश्वास रखती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें