भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ विपक्ष पर कड़ा पलटवार, कहा- वीबी–जी रामजी ग्रामीण भारत के सपनों को देगा नई उड़ान

ग्रामीणों को 125 दिन की रोजगार गारंटी मिलेगी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ विपक्ष पर कड़ा पलटवार, कहा- वीबी–जी रामजी ग्रामीण भारत के सपनों को देगा नई उड़ान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने विपक्ष द्वारा ‘विकसित भारत गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन’ (वीबी–जी रामजी) के नाम पर किए जा रहे विरोध पर कड़ा पलटवार किया है। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को राम नाम से ही आपत्ति है, जबकि भाजपा का उद्देश्य गांव, गरीब और श्रमिक को सशक्त बनाना है।

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने विपक्ष द्वारा ‘विकसित भारत गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन’ (वीबी–जी रामजी) के नाम पर किए जा रहे विरोध पर कड़ा पलटवार किया है। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को राम नाम से ही आपत्ति है, जबकि भाजपा का उद्देश्य गांव, गरीब और श्रमिक को सशक्त बनाना है। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में करीब 600 योजनाओं के नाम बदले और उन्हें गांधी–नेहरू परिवार से जोड़ा, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजनाओं को सेवा, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण से जोड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसदों ने सांसद निधि का दुरुपयोग कर अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने का काम किया, जो जनता के साथ धोखा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वीबी–जी रामजी के तहत ग्रामीणों को 125 दिन की रोजगार गारंटी मिलेगी, जबकि पहले 100 दिन का प्रावधान था। ग्राम सभा विकास कार्य तय करेगी, जिससे जल संरक्षण, बुनियादी ढांचा, आजीविका सृजन और आपदा प्रबंधन के काम होंगे। उन्होंने कहा कि नए कानून से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा, भुगतान सीधे लाभार्थी के खाते में जाएगा और सामाजिक ऑडिट अनिवार्य होगी। राठौड़ ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य गांव का विकास और गरीब को रोजगार देना है, जिससे विकसित ग्राम पंचायतों के माध्यम से विकसित भारत का सपना साकार होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी चेतवानी : ईरान का अगला सर्वोच्च नेता भी होगा हमारा निशाना, इससे फर्क नहीं पड़ता उसका नाम क्या है या वह कहां छिपा है इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी चेतवानी : ईरान का अगला सर्वोच्च नेता भी होगा हमारा निशाना, इससे फर्क नहीं पड़ता उसका नाम क्या है या वह कहां छिपा है
इजरायल काट्ज़ ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी। जो भी नया नेता इजरायल के खिलाफ साजिश या उसे मिटाने की...
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से अच्छी ख़बर : मादा हिप्पो ने एक बच्चे को दिया जन्म, जानें अब कितनी हो गई हिप्पो की संख्या
एयर इंडिया की पश्चिम एशिया की उड़ानें रद्द : एयरलाइन ने की घोषणा, फंसे यात्रियों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन जारी
वार्षिक लेखा समापन के मद्देनज़र विशेष दिशा-निर्देश जारी : 31 मार्च को ई-कुबेर के माध्यम से ई-पेमेंट की विशेष व्यवस्था, डी़डीओ और कोषालय रहेंगे कार्यरत
राजस्थान में अपराधियों को कानून का खौफ नहीं : बदमाशों की फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत ने प्रदेश को हिला दिया, गहलोत बोले- इस पर ध्यान दें मुख्यमंत्री 
होली पर रेलवे की यात्रियों के लिए व्यापक व्यवस्था : 55 लाख से अधिक यात्रियों को पहुंचाया गंतव्य तक, स्पेशन ट्रेनों का किया संचालन
डॉलर में तेजी के कारण रुपये में भारी गिरावट : 92 रुपये प्रति डॉलर के पार ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंचा,  भारतीय मुद्रा में 68 पैसे की गिरावट