भाजपा आज घोषित करेगी राज्यसभा उपचुनाव का प्रत्याशी, निर्विरोध बनना लगभग तय

राठौड़, पूनियां, बिट्टू का नाम है चर्चा में

भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की एक राज्यसभा चुनाव के उपचुनाव का प्रत्याशी आज तय कर देगी।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की एक राज्यसभा चुनाव के उपचुनाव का प्रत्याशी आज तय कर देगी। क्योंकि बुधवार को प्रत्याशी के नामांकन भरने  की आखिरी तारीख है। भाजपा का जो भी प्रत्याशी होगा वह विधानसभा जाकर बुधवार को नामांकन करेगा। प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल की राज्यसभा सीट छोड़ने के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। वर्तमान में विधानसभा में 194 विधायक है और राज्यसभा में जीत के लिए तय फार्मूले के मुताबिक पार्टी को जीत के लिए 98 विधायक चाहिए। वर्तमान में भाजपा के पास कुल 114 विधायक हैं। वहीं कांग्रेस के पास वर्तमान में विधानसभा में संख्या बल 65 विधायकों का है। ऐसे में कांग्रेस के पास 98 विधायकों के वोटो की गणित ना होने के कारण संभवत कांग्रेस मैदान में अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। ऐसे में भाजपा के प्रत्याशी का निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुना जाना लगभग किया है। भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक राज्यसभा के प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया है लेकिन जानकारी के अनुसार पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ,हरियाणा के प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया ,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, केंद्र में मंत्री बने पंजाब के रवनीत बिट्टू का नाम चर्चा में है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व लोकसभा चुनाव में एससी एसटी वोटो के नुकसान के चलते डैमेज कंट्रोल को इस वर्ग से भी किसी नए चेहरे को मैदान में उतार कर चौंका सकता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन