पंचायत चुनाव में भाजपा का संकल्प पत्र जारी: पलायन रोकने के लिए गांव में बढ़ेगी सुविधा, किसान सम्मान निधि जल्द 12000 होगी
ग्रामीण पलायन रोकने और बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने पर जोर
जयपुर। राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को ग्राम विकास संकल्प जारी किया है। जिसमें गांव के विकास को लेकर कई घोषणाएं की गई है । भाजपा का संकल्प पत्र पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, संगठन महामंत्री अजय कुमार सहित अन्य बड़े नेताओं की मौजूदगी में किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का विकसित भारत और विकसित राजस्थान बनाने का सपना गांव के विकास के साथ ही पूरा हो सकता है, इसलिए भाजपा सरकार का गांव के विकास पर पूरा फोकस है।
उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में भारतीय जनता पार्टी ने गांव में पलायन रोकने के लिए सभी मूलभूत आवश्यकताओं को शुरू करने का संकल्प लेकर सरकार काम कर रही है । गांव में अच्छी चिकित्सा और शिक्षा सुविधा सहित ग्रामीण लोगों को आवास उपलब्ध हो सके, इसे लेकर तेजी से काम चल रहा है । सरकार चाहती है कि ग्रामीण लोगों को गांव में ही सभी सुविधाएं मुहैया हो। संकल्प पत्र के मुख्य घोषणाओं को बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने आम जनता से जो वादे किए थे उनमें से अब तक 78 प्रतिशत वादे पूरे किए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि की केंद्र सरकार की ओर से ₹6000 की राशि दी जाती है, चुनाव में इसे बढ़ाकर 12000 करने का वायदा किया था। जिसे चरणबद्ध रूप से बढ़ाया जा रहा है, अब जल्द ही इस राशि को 12000 रुपए किया जाएगा। 6000 राजस्थान सरकार देगी।
ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं की खेल प्रतिभा बढ़ाने के लिए खेल मैदान और युवाओं को इंटरनेट सेवाओं से जोड़ने के लिए अटल सेवा केंद्र पंचायत स्तर पर विकसित किए जाएंगे । अब तक 650 अटल सेवा केंद्र खोले जा चुके हैं। इन केदो पर युवाओं को इंटरनेट सेवा मिलेगी, तो वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी ऑनलाइन कर सकेंगे। मोदी सरकार ने सरकार ने देश भर में अब तक 10 अंतरराष्ट्रीय जल परियोजनाएं शुरू की है, जिनमें से अकेले राजस्थान में चार परियोजनाएं मिली है। राम जल सेतु परियोजना के लिए मध्य प्रदेश से, यमुना जल समझौते के लिए हरियाणा से और नर्मदा जल समझौते के लिए मध्य प्रदेश, गुजरात से राजस्थान के समझौते हुए हैं और हाल ही में उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब हरियाणा और उत्तर प्रदेश से राजस्थान का किस परियोजना समझौता हुआ है।
देश में अब तक सबसे ज्यादा समय तक किसी पार्टी की सरकार रही उसने गांव गरीब के लिए काम नहीं किया। विभिन्न योजनाओं में अब भ्रष्टाचार नहीं होता है और उनका पैसा सीधा लाभार्थी के खाते में जाता है। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनाव में भी संकल्प पत्र जारी किया था, जनता ने भाजपा पर विश्वास किया और भाजपा बड़ी संख्या में निकाय चुनाव जीतकर आई। हाल ही में निकायों में 100 दिन का की कार्य योजना जारी की गई है ।जिसमें दिवाली के मौके पर साफ-सफाई सहित अन्य कार्य हो रहे हैं। जनता को भारतीय जनता पार्टी के वादों पर विश्वास है क्योंकि पार्टी जो भी वायदे करती है उन्हें पूरा करती है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी को पूरा भरोसा है कि पंचायत चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत होगी।

Comment List