मणिपाल यूनिवर्सिटी में बीटेक छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, मौत से पूरे परिसर में सन्नाटा

घटना का समय और पुलिस की कार्रवाई

मणिपाल यूनिवर्सिटी में बीटेक छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, मौत से पूरे परिसर में सन्नाटा
परिजनों को सूचना दे दी गई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि अभी तक उनसे सीधी बातचीत नहीं हो पाई है।

जयपुर,बगरू। पढ़ाई के सपनों के साथ घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर आई एक बेटी ने अचानक मौत को गले लगा लिया। दहमी कलां स्थित मणिपाल यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल के कमरा नंबर 1111 में सोमवार शाम बीटेक सैकंड ईयर की छात्रा सिओना चौधरी (20) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बिहार निवासी इस छात्रा के पिता का नाम शशिकांत है। उसकी मौत से पूरे परिसर में सन्नाटा पसर गया।

घटना का समय और पुलिस की कार्रवाई
सोमवार शाम करीब 6.30 बजे छात्रा का शव पंखे से लटका मिला। सूचना मिलते ही एसीपी बगरू हेमेंद्र शर्मा और थानाधिकारी मोतीलाल शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे की तलाशी लेकर मोबाइल, लैपटॉप, डायरी और अन्य सामान जब्त किया गया। शव को एसएमएस अस्पताल मोर्चरी में रखवाया गया है। अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम परिजनों की मौजूदगी में ही कराया जाएगा।

आत्महत्या की वजह पर सस्पेंस
अब तक आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर कर्मचारियों और विद्यार्थियों से पूछताछ शुरू कर दी है। छात्रा की निजी जिंदगी से जुड़े दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस की जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

सहपाठी सदमे में, परिवार को सूचना
सिओना की अचानक मौत से हॉस्टल की छात्राएं और सहपाठी गहरे सदमे में हैं। स्थानीय लोगों और छात्रों का कहना है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन को छात्रों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। परिजनों को सूचना दे दी गई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि अभी तक उनसे सीधी बातचीत नहीं हो पाई है।

Read More मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज पहुंचेंगे पूंछरी, श्रीनाथजी गेस्ट हाउस में करेंगे रात्रि विश्राम

प्रशासन पर मामले को दबाने का आरोप
घटना के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस ने परिसर को घेर लिया। मीडिया कर्मियों को प्रवेश से रोक दिया गया और मामले की जानकारी फैलने से बचाने की कोशिश की गई। छात्रों और कर्मचारियों का आरोप है कि प्रशासन इस घटना को सामान्य दिखाने का प्रयास कर रहा है।

Read More पुलिस आयुक्त ने खो नागोरियान अग्निकांड प्रकरण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई , थाना अधिकारी सहित आठ पुलिस कर्मिको को किया निलंबित


 

Read More नीति आयोग बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा ने रखा ‘विकसित राजस्थान-2047’ का विजन, 2029 तक 350 बिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य

Post Comment

Comment List

Latest News

अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार चार हुक्के समेत नशीले फ्लेवर और उपकरण जब्त अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार चार हुक्के समेत नशीले फ्लेवर और उपकरण जब्त
जयपुर की बजाज नगर पुलिस ने टोंक रोड स्थित 'डियोना हुक्का बार कैफे' पर अचानक छापा मारकर उसे सीज कर...
उत्तर कोरिया का बड़ा ऐलान: अमेरिका-दक्षिण कोरिया की निरस्त्रीकरण मांग ठुकराई; कहा- न्यूक्लियर ताकत के रूप में हमारी स्थिति अब स्थायी
फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी सीआईडी के सामने पेश: भवानी भवन में कड़ी सुरक्षा, ईडी समन और अन्य जांचों के बीच बढ़ीं टीएमसी नेता की मुश्किलें
नवाब दादा कायम खां शहीद दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, कायम रत्न अवॉर्ड्स से नवाजे गए लोग 
एयर फोर्स के विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, मरीज को पहुंचाया आर्मी अस्पताल
गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: पलटी पिकअप के बाद कई वाहन भिड़े ; पिता-पुत्री की मौत, दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं में मची चीख-पुकार
मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर: होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर झुका ईरान, जहाज़ों से टोल नहीं लेने पर बनी सहमति