NH-48 पर 910 करोड़ की क्षमता विस्तार परियोजना शुरू, फ्लाईओवर और सर्विस रोड से ट्रैफिक होगा सुगम

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के स्थानीय यातायात को राहत

NH-48 पर 910 करोड़ की क्षमता विस्तार परियोजना शुरू, फ्लाईओवर और सर्विस रोड से ट्रैफिक होगा सुगम

जयपुर-किशनगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक दबाव को कम करने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए 910 करोड़ रुपये से अधिक की बड़ी क्षमता विस्तार परियोजना शुरू। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा तैयार इस परियोजना के तहत राजमार्ग पर कई महत्वपूर्ण सुधार कार्य किए जाएंगे।

जयपुर। जयपुर-किशनगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर ट्रैफिक दबाव को कम करने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए 910 करोड़ रुपये से अधिक की बड़ी क्षमता विस्तार परियोजना शुरू की गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा तैयार इस परियोजना के तहत राजमार्ग पर कई महत्वपूर्ण सुधार कार्य किए जाएंगे। परियोजना के अंतर्गत हाईवे पर पांच प्रमुख स्थानों—बढ़ के बालाजी, नासनोता, गिदानी, दांतरी और तोलामल—पर फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। इन फ्लाईओवरों के बनने से हाईवे और स्थानीय ट्रैफिक को अलग किया जा सकेगा, जिससे जाम की समस्या में कमी आने की संभावना है। इसके साथ ही पूरे 90.385 किलोमीटर लंबे मार्ग पर सर्विस रोड और नालियों का निर्माण किया जाएगा।

सर्विस रोड बनने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के स्थानीय यातायात को राहत मिलेगी, वहीं नालियों के निर्माण से जलभराव और सड़क क्षति जैसी समस्याओं में भी कमी आएगी। लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए यह परियोजना बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसके लागू होने से यात्रा समय में कमी, ईंधन की बचत और सड़क सुरक्षा में सुधार की उम्मीद जताई गई है। साथ ही NH-48 पर कनेक्टिविटी को भी मजबूती मिलेगी। परियोजना की कुल लागत 910.906 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। फिलहाल NHAI द्वारा निविदाएं आमंत्रित कर मूल्यांकन की प्रक्रिया जारी है, जिसके बाद निर्माण कार्य को गति दी जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्व बढ़ाने पर फोकस : रोडवेज एमडी ने ली बैठक, कहा- बिना टिकट यात्रा और अनियमितताओं पर सख्ती से रोक लगाना जरूरी राजस्व बढ़ाने पर फोकस : रोडवेज एमडी ने ली बैठक, कहा- बिना टिकट यात्रा और अनियमितताओं पर सख्ती से रोक लगाना जरूरी
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के एमडी पुरुषोत्तम शर्मा ने गुरुवार को मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली।...
शेयर बाजारों में गिरावट जारी : सेंसेक्स 583 अंक टूटकर 76,913 पर बंद, इन शेयरों में दिखा एक्शन
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाइवे पर कार में लगी आग : 5 लोग जिंदा जले, राजस्थान कांग्रेस नेताओं ने घटना पर जताया दुख
जनगणना 2027 : स्वगणना के लिए जागरूकता अभियान शुरू, ड्यूटी से बचने के प्रयास भी आए सामने
मामूली सड़क हादसे के बाद शुरू हुआ विवाद, 50 से अधिक बदमाशों ने युवक पर लोहे की सरियों और लाठियों से किया हमला
सहायक कृषि अधिकारी भर्ती-2024 : पात्रता जांच के लिए विचारित सूची जारी, 400 अभ्यर्थी शामिल
श्रमिक दिवस पर राज्यपाल बागडे ने दी शुभकामनाएं, कहा- श्रमिक राष्ट्र की अनमोल धरोहर, उनके अथक परिश्रम से ही देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा