34वीं पुण्यतिथि पर कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी को श्रद्धापूर्वक किया जाएगा नमन

जिला और उपखंड स्तर पर भी कार्यक्रम

34वीं पुण्यतिथि पर कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी को श्रद्धापूर्वक किया जाएगा नमन
दैनिक नवज्योति के संस्थापक संपादक एवं स्वतंत्रता सेनानी कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 34वीं पुण्य तिथि प्रदेशभर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इस मौके पर दैनिक नवज्योति कार्यालयों में पुष्पांजलि कार्यक्रम होंगे।

जयपुर। दैनिक नवज्योति के संस्थापक संपादक एवं स्वतंत्रता सेनानी कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 34वीं पुण्य तिथि प्रदेशभर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इस मौके पर दैनिक नवज्योति कार्यालयों में पुष्पांजलि कार्यक्रम होंगे। इनमें विभिन्न सामाजिक, साहित्यिक, पत्रकारिता और शैक्षणिक संस्थाएं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण, स्वतंत्रता आंदोलन और निर्भिक पत्रकारिता में दिए गए योगदान का स्मरण करेंगी। कप्तान साहब ने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ-साथ पत्रकारिता को जन जागरण और सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनाया।

उन्होंने दैनिक नवज्योति की स्थापना 1936 में ऐसे समय में की, जब देश स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ रहा था। उनके नेतृत्व में नवज्योति समाचार पत्र राष्ट्रीय चेतना, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों का सशक्त मंच बना।  दैनिक नवज्योति के स्टेशन रोड, जोबनेर बाग जयपुर स्थित कार्यालय में 29 जून को दोपहर 12 बजे कप्तान साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही अजमेर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर स्थित कार्यालयों में भी पुष्पांजलि कार्यक्रम होंगे। जिला और उपखंड स्तर पर भी कार्यक्रम होंगे।  

Post Comment

Comment List

Latest News

पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प  पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
जयपुर के शिवाजी नगर स्थित धाभाई गौशाला में मानव समाज सेवा संस्थान और राज आंगन फाउंडेशन द्वारा पौधारोपण अभियान का...
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी
प्रह्लाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार : बैठक में की विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, बोले- मुझ पर भरोसा करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : फ्रांस से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर, नियंत्रण से बाहर हवाएं