डोडा पोस्त से भरी कार बिजली के पोल से टकराई : हादसे में दो तस्करों की मौत, चपेट में आने से राहगीर ने भी दम तोड़ा

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी

डोडा पोस्त से भरी कार बिजली के पोल से टकराई : हादसे में दो तस्करों की मौत, चपेट में आने से राहगीर ने भी दम तोड़ा

बीकानेर जिले के नोखा स्थित चरकड़ा गांव के निकट नेशनल हाईवे-62  स्थित नागौर-बीकानेर मार्ग पर सुबह करीब 8 बजे मादक पदार्थ तस्करोंं की तेज रफ्तार कार बिजली के पोल से टकरा कर पलट गई। हादसे में दो तस्करों की मौत हो गई।

नोखा। बीकानेर जिले के नोखा स्थित चरकड़ा गांव के निकट नेशनल हाईवे-62  स्थित नागौर-बीकानेर मार्ग पर रविवार सुबह करीब 8 बजे मादक पदार्थ तस्करोंं की तेज रफ्तार कार बिजली के पोल से टकरा कर पलट गई। हादसे में दो तस्करों की मौत हो गई। नोखा थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि कार से  60 किलो डोडा पोस्त बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह नागौर से नोखा की ओर आ रही इनोवा कार चरकड़ा में बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर के बाद अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे जा रहे चरकड़ा निवासी नारायण सिंह राजपूत चपेट में ले लिया।

नारायण सिंह ने मौके पर दम तोड़ दिया। कार में ड्राइवर राजूराम और रामसर निवासी लालचंद गोदारा सवार थे। नारायण को टक्कर मारने के बाद कार सड़क पर पलट गई। राजूराम और लालचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को नोखा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान राजूराम ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, लालचंद का इलाज जारी है।

कार में भरा था डोडा पोस्त
पुलिस के अनुसार तलाशी लेने पर कार में भारी मात्रा में डोडा पोस्त भरा मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरामद डोडा पोस्त की जांच करवाई जा रही है। दोनों शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग