आज से जयपुर सहित कई जिलों में फिर आंधी-बारिश के आसार
न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड
जयपुर। जयपुर सहित अधिकांश जिलों में उमस भरी गर्मी का असर बना हुआ है। अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है और श्रीगंगानगर लगातार तीसरे दिन बुधवार को देश में सबसे गर्म रहा। श्रीगंगानगर में सर्वाधिक 45.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया जो कि राजस्थान ही नहीं बल्कि देश में सबसे ज्यादा रहा।
जयपुर में अधिकतम तापमान 42.1 और न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कुछ भागों में फिर आंधी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इसके असर से 11 से 14 जून के दौरान बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन के साथ आंधी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऐसे में प्रदेशवासियों को एक बार फिर कुछ दिनों के लिए गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

Comment List